बेगूसराय में ऑपइंडिया टीम पर नशे की हालत में RJD समर्थकों ने बोला हमला, पत्रकारों को धमकाया, क्यों? : लालू के जंगलराज की यादें हुई ताजा

                                                 बेगूसराय में दिखी लालू के जंगलराज की आहट
राष्ट्रीय चैनलों पर तेजस्वी यादव वैसे तो अपने पिता लालू यादव के जंगल राज की छवि से अलग दिखाने की कोशिश करते नज़र आते हैं, लेकिन जिस तरह हाथी के खाने और दिखाने वाले दांतों में फर्क होता है ठीक वही हालत 
RJD की है जो साम दंड भेद और दाम पर वापस बिहार में राज करना चाहा रहे हैं। अगर RJD वापस आती है तो बिहार में जो कुछ भी विकास हुआ है कम से कम 20 साल पीछे जाकर गुंडागर्दी की आगोश में समा जायेगा।      

बिहार के बेगूसराय में ऑपइंडिया की टीम रिपोर्टिंग करने गई तो वहाँ नशे में धुत कुछ RJD समर्थक हिंसक हो गए। उन्होंने BJP समर्थकों के साथ बदसलूकी की और पत्रकारों को भी धमकाने लगे। कैमरे के सामने ये सब करते हुए उन्होंने पूरी बातचीत को जैसे हाईजैक कर लिया। स्थानीय लोगों को ये देखकर लालू यादव के जंगलराज के डरावने दिन याद आ गए।

अनुराग मिश्रा की ग्राउंड रिपोर्ट में दिखा कि कैसे ये लोग गुस्से में थे। RJD वाले नशे की हालत में थे और विरोध करने वालों पर टूट पड़े। पत्रकारों ने वीडियो बनाया तो धमकी दी।

बिहार चुनाव 2025 के बीच ये घटना बता रही है कि राजनीतिक तनाव कितना बढ़ गया है। जंगलराज का मतलब था कानून-व्यवस्था का दम निकलना, वही सीन दोबारा लग रहा था। रिपोर्ट में साफ दिखा कि कैसे समर्थक बेकाबू हो जाते हैं। ये वीडियो देखकर समझ आता है कि बिहार में माहौल किस तरह से बिगाड़ा जा रहा है।

ऑपइंडिया की पूरी रिपोर्ट आप नीचे देख सकते हैं:

 

No comments: