मोदी विरोध में कांग्रेस इतनी ज्यादा भ्रष्ट हो गयी है कि इतना भी भूल गयी कि कब्र इस्लाम में खोदी जाती है सनातन में नहीं। फिर एक सनातनी की कब्र खोदने का कोई मतलब ही नहीं होता। क्या कांग्रेस मोदी का इस्लामीकरण करना चाहती हैं? खुद तो कट्टरपंथियों के आगे सबकुछ बेच उनकी गुलाम बन चुकी है। क्या मोदी की कब्र खोदने वाले हिन्दू का चोला ओढे मुस्लिम कट्टरपंथी हैं?
रविवार 14 दिसंबर की कांग्रेस की रैली का मुख्य विषय तो था “वोट चोर, गद्दी छोड़” लेकिन असली लक्ष्य तो मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गाली बकना था। सीधे सीधे कहा जाए तो कुत्तों के भौंकने के सिवाय रैली में और कुछ था ही नहीं।
नारे लगा रहे थे कांग्रेसी -
“वोट चोर गद्दी छोड़”
“ज्ञानेश कुमार कौन है, कैसी नंबर 420”
“मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी”
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
राहुल गांधी धमकी दे चुका है ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम को कि हमारी सत्ता आई तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे, आपको सजा मिलेगी लेकिन भाई जब वोट चोरी होती रहेगी तो तुम्हारी सरकार कहां बनेगी ”घुईयां के खेत में”? राहुल गांधी शोर मचा रहा है कि उसने मोदी और इलेक्शन कमीशन की चोरी पकड़ ली है। अरे भाई चोरी, पकड़ ली तो उसकी शिकायत पुलिस में या कोर्ट में दर्ज करो और मोदी/ज्ञानेश कुमार और अन्य कमिश्नरों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करो।
एक दिन पहले केरल निकायों की चुनाव जीते हैं कांग्रेस ने लेकिन वोट चोरी रटते रहे और अपनी केरल की टीम को मंच से बधाई भी नहीं दी। मोदी अगर वोट चोरी से प्रधानमंत्री बने होते तो 400 सीट से बने होते, 240 पर भाजपा नहीं रूकती और तुम्हारी भी 2004 और 2009 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाते क्योंकि कांग्रेस तो हर तरह की चोरी करने में उस्ताद है।
SIR को रो रहे है बस एक ही बात कह कर कि गरीबों, पिछड़ों और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं जबकि चिंता कांग्रेस और तमाम विपक्ष को है कि बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के वोट काट गए तो हमारा क्या होगा?
कब्र से ध्यान आया - सोनिया गांधी से 10 जनपथ खाली करा लेना ही उचित होगा वरना कल को अगर वो सिधार गई तो कांग्रेसी वहां बंगले में ही उसकी कब्र बना देंगे और कुछ दिन बाद वेटिकन सोनिया गांधी को Posthumous Saint की उपाधि दे देगा।
कांग्रेसी भूल गए कि हिंदू की कब्र नहीं बनती उसका दाह संस्कार होता है। केवल उसकी कब्र बनती है जो ईसाई होकर हिंदू का चोला ओढ़े जीवन भर लोगों को मूर्ख बनाता है और कब्र से उसका अस्थि विसर्जन भी कर दिया जाता है।
कब्र तो कांग्रेस की बनेगी जो कांग्रेसी खुद खोद रहे है जो कथित तौर पर 140 साल की हो चुकी है बार बार टूट टूट कर।
कांग्रेस क्या मुकाबला करेगी भाजपा से? कांग्रेस के पास अध्यक्ष है 83 साल और भाजपा लेकर आई है 45 साल का असली नौजवान नितिन नबिन। तुम्हारा अध्यक्ष नाम के लिए है लेकिन भाजपा का काम का अध्यक्ष है।
कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। जिस मोदी की लोकप्रियता उच्चतम शिखर पर है उसकी मौत की कामना में नारे लगा कर उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। तुम्हारी गालियों से उसे और ऊर्जा मिलती रहेगी। कांग्रेस के लोग तो “उठ जाएंगे जहाँ से, मोदी को रोते रोते”।

No comments:
Post a Comment