दिल्ली : क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पानी माफिया से कोई गुप्त समझौता हो गया है? दिल्ली को इंदौर मत बनाओ


पानी की आपूर्ति और गंदे पानी के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोसने वाली बीजेपी के राज में जनता को नलों से गन्दा पानी मिल रहा है। एक दिन की बात हो कोई बात नहीं लगभग 15 दिनों से गन्दा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसे देख शक होता है कि शायद वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का भी पानी माफिया से कोई गुप्त समझौता हो गया है। अगर नहीं फिर क्यों नलों से गन्दा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है? 

             क्या दिल्ली मुख्यमंत्री या मंत्रिमंडल ऐसा गन्दा पानी पीने की हिम्मत करेगा? 
क्या कोई पानी की गुणवत्ता चेक करने वाला नहीं? जब यही गंद लोगों की टंकी में जमा होगी क्या बीमारियां नहीं फैलेंगी? मध्य प्रदेश के गंदे पानी से हुई मुसीबतों से कुछ सीखो मुख्यमंत्री रेखा जी। मुख्यमंत्री जी क्या ऐसा गन्दा पानी पी सकती हो?

आखिर लाल मिट्टी का पानी क्यों सप्लाई हो रहा है? कई बार तो ज्यादा लाल होता है। जल विभाग और रेखा गुप्ता सरकार को इस बात की गंभीरता से जाँच करनी चाहिए, कि पानी रामलीला ग्राउंड या सुभाष पार्क बूस्टर से सप्लाई हो रहा है क्योकि क्षेत्र में पानी यहीं से सप्लाई होता है। वरना वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली इंदौर बन जायेगा और दोषारोपण कर ध्यान पलटने की कोशिश होगी।  

ना ही अब तक यमुना साफ हो पायी, क्या कर रही है दिल्ली की बीजेपी सरकार? क्या बीजेपी अपनी कमियों को छिपाने के सिर्फ विपक्ष पर दोषारोपण करने में महारत किये हुए है?       

No comments: