कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जारी किए वीडियो
मोदी को बदनाम करने का कांग्रेस का हर हतकण्डा ऐसे औंधे मुंह जमीन पर गिर कांग्रेस को बेनकाब कर रही है। जिससे कांग्रेस अपनी बची-कूची औकात को खो रही है। इसकी जिम्मेदार गाँधी परिवार और इसके अंधभक्त हैं। नरेंद्र मोदी को बदनाम करते-करते देश को बदनाम करने के घिनौने खेल खेले जा रहे हैं।
देश में आयोजित हालिया AI समिट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने एक सोची-समझी साजिश के तहत AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे ऑफर किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को AI समिट का निगेटिव वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया था।
| बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पोस्ट |
10 से लेकर 40 हजार रुपये का ऑफर
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की PR टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कॉन्टैक्ट किया और उनसे समिट के खिलाफ निगेटिव वीडियो बनाने की पेशकश की। बीजेपी के मुताबिक, इसके लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का रेट कार्ड तय किया गया था। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर यह कहलवाना चाहती थी कि समिट फ्लॉप रही।
#Dumdaar10 | इन्फ्लुएंसर्स को 10 हजार से डेढ़ लाख तक का ऑफर... #BJP #Congress #AISummit #PoliticalWar #SocialMedia #Influencers @IMinakshiJoshi pic.twitter.com/YKqBhHii0n
— India TV (@indiatvnews) February 26, 2026
इन्फ्लुएंसर्स ने ही खोल दी पोल
बीजेपी के दावों को उस समय और बल मिला जब कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुद सामने आकर वीडियो जारी किए। इन इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि उन्हें कांग्रेस समर्थित लोगों की ओर से स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस पूरे 'पेड प्रोपेगैंडा' का पर्दाफाश करते हुए वे चैट्स और ऑडियो साक्ष्य होने की बात कही है, जिनमें पैसों की डील की जा रही थी।
#Dumdaar10 | इन्फ्लुएंसर्स ने खोली पोल? AI समिट पर पैसों के ऑफर का दावा#BJP #Congress #AISummit #PoliticalWar #SocialMedia #Influencers @IMinakshiJoshi pic.twitter.com/cYvDqMwZ1Z
— India TV (@indiatvnews) February 26, 2026
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया था।
बीजेपी ने कांग्रेस को एंटी इंडिया कांग्रेस बताया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हर मंच से सिर्फ देश को बदनाम करने की कोशिश करती है।
No comments:
Post a Comment