बजट के शेयर बाजार पर नकारात्मक असर से चिंता की जरूरत नहीं है; बाजार को बजट कुछ समय बाद ही समझ आता है

सुभाष चन्द्र

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बजट वाले दिन शेयर बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा हो। अबकी बार BSE 1500 अंक और Nifty 500 अंक गिरने का बहाना STT बढ़ाना और विदेशी पूंजी कम आने की उम्मीद बताया गया लोग इसी से घबराहट में आ गए जबकि अगले ही दिन करीब आधा इंडेक्स बढ़ गया

STT F&O पर बढ़ाया गया है Futures पर 0.02% से 0.05% किया गया और Options पर 0.1 से 0.15% बढ़ाया गया है और इससे ही हल्ला हो गया कि बजट ने शेयर मार्किट को मार दिया इस पर बात करने से पहले यह समझ लेना चाहिए कि विदेशी निवेशकों के पास और विकल्प होंगे लेकिन उनके लिए भारत एक प्रमुख बाजार है और इसलिए उनके विमुख होने का तो प्रश्न ही नहीं उठता

लेखक 
चर्चित YouTuber 
STT बढ़ाने का कारण आयकर विभाग ने बताया है कि F&O के लेन देन की संख्या GDP की 500 गुणा ज्यादा है दूसरा कारण रिटेल निवेशक इस F & O ज्यादा पैसा गवां रहे हैं STT बढ़ने से सट्टेबाजी से जल्द पैसा कमाने की प्रवत्ति कम करने की कोशिश की गई है क्योंकि 90% Individual Traders को नुक्सान हो रहा है 2024 -25 में यह  सालाना नुक़सान 1.6 लाख करोड़ था Young Investors contributing to a rise of F & O volumes from 31% to 43% in just one year.

शेयर बाजार में Long Term investor को पैसा कमाने में कोई समस्या नहीं होती लेकिन साथ में धैर्य रखना जरूरी है बड़े ट्रेडर्स एंड वित्तीय संस्थाएं ऐसा माहौल बना देती हैं कि लोग नुकसान उठाकर अपने शेयर बेच देते हैं लेकिन बाजार गिराने वाले ही खरीददार होते हैं ऐसे समय में

याद कीजिए जब 2018 अरुण जेटली ने Long Term Capital Gain Tax लगाया था तब फरवरी महीने में ही 5% बाजार गिरा दिया गया था लेकिन जो धैर्य से अपने शेयर संभाल कर बैठे रहे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि बाजार ने एक दिन बढ़ता भी है और घटता भी है

2014 में जब मोदी के सत्ता में आने के बाद 10 जुलाई, 2014 के पहले बजट के दिन और 2026 के बजट के एक दिन पहले बाजार के इंडेक्स का हाल अगर देखते हैं तो पता चलेगा कि बाजार कितना बढ़ा है

10 /7 /2014 

BSE -25033

Nifty- 7550

1 /02 /2026 

BSE - 80722.94 (-1546.84) - (82269.78) (Prior to budget) (228% rise from 2014)

NSE -24825.45 (-495.20)  - (25320.65) (Prior to budget) (235% rise from 2014)

इसके पहले दिसंबर 2025 में बाजार के इंडेक्स अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे -

दिसंबर 2025 

BSE 86160 (Highest Level) (245% Rise from 2014 Level)

Nifty - 26129 (Highest Level) (246% Rise from 2014 Level)

दिसंबर 2025 में इंडेक्स के पीक पर पहुंचने और बजट वाले दिन से एक दिन पहले के इंडेक्स को देख कर पता चलता है कि मोदी सरकार के आने के बाद शेयर बाजार कितना बढ़ा यही शेयर बाजार आर्थिक हालत को मापने का पैमाना कहा जाता है इतना बाजार बढ़ने के बाद जाहिर है लोगों ने दबा कर पैसा भी कमाया होगा खासकर उन लोगों ने जो Future/Option की सट्टेबाज़ी नहीं करते STT बढ़ा दिया गया तो वह भी निवेशकों के हित में है, विचलित होने का विषय नहीं है

No comments: