AI समिट के लिए बिल्कुल सही जगह: UN महासचिव ने जमकर की भारत की तारीफ (साभार: टाइम्स नाउ)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका की खुलकर सराहना की है। उन्होंने भारत को एक अत्यंत सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा कि आज भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित होने जा रहा ‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026’ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर वैश्विक विमर्श के लिए एक आदर्श मंच है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिए इंटरव्यू में गुटेरस ने कहा कि AI का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए। यह तकनीक सिर्फ विकसित देशों या दो महाशक्तियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
गुटेरस ने कहा, “यह बेहद जरूरी है कि AI मानव जाति के हित के लिए एक सार्वभौमिक साधन बने। भारत, जो आज एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था है और न सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था में बल्कि वैश्विक मामलों में भी अपना प्रभाव बढ़ा रही है, इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत सही जगह है।”
उन्होंने कहा, “यहाँ AI की अपार संभावनाओं और जोखिमों पर गहराई से चर्चा होनी चाहिए, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि AI पूरी दुनिया का हो, कुछ ही लोगों का नहीं।” 20 फरवरी 2026 तक चलने वाला यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला उच्च स्तरीय AI समिट होगा, जिसमें विकासशील देशों की भागीदारी और उनकी जरूरतों को केंद्र में रखा जाएगा।
No comments:
Post a Comment