आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 60 वर्षीय मौलाना खाजा हुसैन को 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित मौलाना YSRCP का नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
ఆరేళ్ల చిన్నారిపై 60 ఏళ్ల వృద్ధుడు అత్యాచారయత్నం
— BIG TV Breaking News (@bigtvtelugu) April 26, 2026
ఆగ్రహంతో ఖాజా హుస్సేన్ ను పట్టుకుని గుండు కొట్టించి, దేహశుద్ధి చేసిన స్థానికులు
అనంతరం ఫోర్త్ టౌన్ పీఎస్లో అప్పగించిన కుటుంబసభ్యులు
అనంతపురం రుద్రంపేటలో దారుణం
60-Year-Old Man Attempts to Rape 6-Year-Old Girl in AnantapurIn a… pic.twitter.com/CX3T9kxkmX
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुद्रंपेट इलाके में आरोपित खाजा हुसैन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर उसका सिर और दाढ़ी मुँडवा दी।
इतना ही नहीं उसके कपड़े उतरवाकर सड़क पर घुमाया गया और चेहरे पर कालिख भी पोती गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग आरोपित को लेकर चौथे टाउन पुलिस स्टेशन पहुँचे और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपित को बचाने की कोशिश कर रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment