पांच राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए; प्रधानमंत्री पद के सपने देखने वाले केजरीवाल की पार्टी ने कहीं चुनाव नहीं लड़ा? गुजरात में भी भाजपा को नहीं उखाड़ सका करवा लिया सुपरा साफ

सुभाष चन्द्र

यह मैंने कटाक्ष किया है कि प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने वाले शराब घोटाले के आरोपों में घिरे गांधी जी के नाम का सहारा लेने वाले केजरीवाल की पार्टी ने क्या पांचो राज्यों में कहीं चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं की?

सूरत निगम के लिए मनीष सिसोदिया ने कहा था “मैं गारंटी से कह सकता हूँ कि इस बार निगम में “आप” का राज होगा क्या हुआ गारंटी का? गई घुइया के खेत में जो पिछली बार की 27 सीट की जगह केवल 4 सीट ही जीत पाई “आप” और कांग्रेस को केवल एक सीट मिली

लेखक 
चर्चित YouTuber 
भाजपा का प्रदर्शन गुजरात निकायों के चुनावों में जबरदस्त रहा है। 15 महानगर पालिका और 34 जिला पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा बना रहा नगरपालिका, जिला पंचायत और तहसील पंचायत में 90% सीट भाजपा ने जीती हैं 

पिछले चुनाव में कांग्रेस को 15 निगमों में 55 सीट मिली थी जो अबकी जबरदस्त प्रदर्शन करके 95 कर ली हैं मतलब शतक नहीं लग पाया अहमदाबाद में 32 सीट मिली है जबकि अन्य सभी निगमों में आंकड़ा एक अंक में सिमट कर रह गया

केजरीवाल सबसे ज्यादा खुश है कि पिछली बार से 10 गुना सीट जीत ली ऐसे ही ख्यालों से सोच रहा है अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेगा जबकि उस समय तक तो जेल जाने की नौबत आ जाएगी 10 गुना सीट जीतने वाले यह भी तो देख सूरत में 575% सीट कम हुई हैं

एक आश्चर्यजनक परिणाम सामने आया है गोधरा में 100% मुस्लिम वोटर होने के बाद भी वहां से हिंदू महिला चुनाव जीत गई है

वैसे सूरत से एक और मजेदार परिणाम आया है ओवैसी की पार्टी ने पिछली बार 7 सीट जीती थी और अबकी बार पार्टी जीरो पर आउट हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता का भाजपा को निगमों और पंचायत चुनावों में जोरदार समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया है

महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, और तहसील पंचायत में प्रचंड जीत इशारा करती है कि कि भाजपा की जनता पर जमीनी स्तर पर पकड़ बहुत मजबूत हैं क्योंकि इनका प्रभाव शहरो से लेकर गांवो तक होता है 2021 में विधानसभा चुनाव में इतिहास की सबसे अधिक 156 सीट भाजपा को मिली थी शायद इसलिए ही ममता के सांसद युसूफ पठान ने कहा है कि 40-50 साल तक गुजरात में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता, बस केजरीवाल सपने देख सकता है और जनता से झूठ बोल सकता है कि मोदी और भाजपा ने गुजरता को बर्बाद कर दिया

No comments: