कांग्रेस के लोग सच में पागल हो गए लगते हैं; न जुबान पर लगाम है और न दिमाग काम कर रहा है; गुजरात समेत पूरे देश के लोगों को खड़गे ने “अनपढ़ गंवार” कह दिया

सुभाष चन्द्र

राज्यसभा सीट के लिए तपस्या पूरी नहीं कर सके पवन खेड़ा ने आरोप लगा दिया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा के पास तीन देशों के (UAE, Egypt और Antigua & Barbuda) पासपोर्ट हैं और वह भारतीय नहीं हैं विदेशों में बिज़नेस और संपत्ति के भी आरोप लगा दिए हैं रिंकी शर्मा ने खेड़ा पर 100 करोड़ का Criminal और Civil मानहानि का केस दायर करने की घोषणा की है आज की एक खबर थी कि उन्होंने वह FIR दर्ज  भी कर दी है। 

जब गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान से संबंधों पर आरोप लग रहे थे और गौरव पर भी पाकिस्तान जाने के सबूत दिए गए थे, आखिर तब पवन खेड़ा ने ये बातें क्यों नहीं बोली और चुनाव प्रचार के दौरान ही क्यों आरोप लगाए ओ भाई, ये कैसी तपस्या है अब रिंकी के खिलाफ सबूत देने पड़ेंगे

आजम खान के बेटे और उसके पास दो पैन कार्ड थे,बीजेपी ने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की बल्कि मामले को कोर्ट में लेकर गई मामले को साबित किया और बाप बेटा जेल में पड़े हैं
कांग्रेस के पास देश के सबसे बड़े वकील भरे पड़े हैं फिर भी हेमंत विश्व सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट का मामला कोई कोर्ट में लेकर नहीं जा रहा,मतलब चुनाव के दौरान झूठ फैलाओ और चुनाव के बाद कोर्ट में माफी मांग लो गजब लेवल के होते हैं गुलाम

कांग्रेस का Prince of Wales राहुल मोहब्बत की दुकान वाला रोज धमकी दे रहा है कि असम में हमारी सरकार बनने के बाद हिमंता बिस्वा शर्मा माफ़ी मांगेगा लेकिन हम माफ़ी नहीं देंगे, इसे जेल में डाल देंगे पहले अपने 20 से ज्यादा केस तो भुगत लो जिनमें हर केस में जेल होनी तय है और अपनी ब्रिटिश नागरिकता का मामला भुगत लो जिसमें देश छोड़ना निश्चित है केरलम के मुख्यमंत्री विजयन ने सही कहा है कि भले ही राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन उनमें कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं है

राहुल गांधी शब्द कैसे उपयोग करता है मोदी को ट्रंप कहता कि उधर जाओ तो मोदी उधर जाता है, ट्रंप कहता है इधर आओ तो इधर आता है, मोदी ट्रंप का गुलाम है 

लेखक 
चर्चित YouTuber
 
अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे साहब की सुनो, वो कह रहे हैं “मोदी जी, आप गुजरात और अन्य राज्यों के गंवार लोगों को तो मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को नहीं, यहां के लोग होशियार हैं और शिक्षित हैं केरलम में तभी लड़कियों का बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन होता है और वहां के लोग आतंकियों से जुड़ जाते हैं

यानी गुजरात की 6 करोड़ जनता को और देश भर की मोदी को वोट देने वाली जनता को “अनपढ़ और गंवार कह दिया” वो भूल गए कि इसी गुजरात की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 17 सीट दी थी जो उसके पहले के चुनाव से 60 कम थी और भाजपा को गुजरात के इतिहास की सबसे अधिक 156 सीट दी थी जो उसके पहले के चुनाव से 57 अधिक थी  मोदी को वोट देने वालों और कांग्रेस को ठोकर मारने वालों को “अनपढ़ गंवार” कह दिया 

खड़गे जी को पता नहीं चलता वो क्या बोल रहे हैं पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि देवगौड़ा ने प्यार तो हमसे किया लेकिन शादी मोदी से कर ली अब देवगौड़ा को भी मोदी ने मूर्ख बना दिया क्या 

कांग्रेस के लोगों की एक आदत बन चुकी है, सुबह उठो, मोदी के घर की तरफ मुंह करके गालियां देनी शुरू कर दो बस किसी तरह मोदी की छवि बिगाड़ दो करते रहो और विपक्ष की कुर्सी पर बैठे रहो खड़गे जी ने कहा है राहुल गांधी मोदी को कभी भी हरा सकते हैं लेकिन वो विपक्ष में रह कर देश की सेवा करना चाहते हैं खड़गे जी वो देश की सेवा नहीं देश की जड़ें खोदना चाहते हैं  

No comments: