आखिर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ROB JETTEN अपने देश में कुरान जलाए जाने के बावजूद भारत में अल्पसंख्यकों की वकालत किस मुंह से कर रहे हैं? आखिर तुम्हारे देश में कुरान क्यों जलाया गया था? वैसे तो भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं वह देश की हिन्दुओं के बाद दूसरे नंबर है और जो दूसरे नंबर की आबादी होती है वह अल्पसंख्यक कैसे? आपका सवाल यह सवाल यह होना चाहिए था।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ROB JETTEN ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले भारत के अंदरूनी मामलों के बारे में विवादित बयान देकर कोई परिपक्वता नहीं दिखाई। हालांकि हमारे विदेश मंत्रालय ने उन्हें ठोक कर जवाब दिया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले ऐसा बयान देने का औचित्य क्या था?
Jetten ने कहा कि “Dutch government too, has concerns regarding developments in India. It is not just press freedom, but also about the rights of minorities, which are under severe pressure there”.
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
Mr Jetten आपको भारत के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। मीडिया को पूरी आज़ादी है और कुछ मीडिया के लोग हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित करने में पीछे नहीं रहते। आपका विपक्ष का नेता Geert Wilder कभी आपको “गद्दार” नहीं कहता होगा लेकिन हमारा विपक्ष का नेता हमारे प्रधानमंत्री को कहता है।
आपको यह भी शायद मालूम नहीं है कि आपके देश की जितनी आबादी है (1.8 करोड़) उसके 5 गुना तो भारत में घुसपैठिये हैं और आप उन्हीं को अल्पसंख्यक मान कर उनकी वकालत कर रहे हैं, भारत में अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक खतरे में रहते हैं और उन पर हमले होते हैं। कितना आतंकवाद भारत झेलता है, कितना धर्म परिवर्तन और लव जिहाद होता है भारत में आपको कुछ नहीं पता।
आपके देश में स्वीडन और डेनमार्क की तरह कुरान जलाई गई लेकिन ऐसा भारत में कभी नहीं हुआ। आपके देश में anti-immigration आंदोलन चलते हैं जो टर्की और मोरक्को की मुस्लिमों के खिलाफ है। आप सोचिये अगर कल को Geert Wilder प्रधानमंत्री हो गए तो क्या वो भी आपकी तरह “अल्पसंख्यकों” के लिए उदार होंगे जो कहते हैं -”Islamic Culture is incompatible with Western, secular and democratic values and mass immigration threatens Dutch identity”.
कज़ाकस्तान की आबादी में 69% मुस्लिम हैं। वहां के Bishop ATHANASIUS SCHNEI DER के शब्दों पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा - “THEY ARE NOT REFUGEES, THEY ARE INVADERS WHO WANT TO ISLAMIZE EUROPE. THEY WANT TO DESTROY HISTORICAL CULTURE IN EUROPE”.
एक मित्र देश के प्रधानमंत्री से मिलने से पहले आपको ऐसा बयान देने से पहले अपने घर और यूरोप में झांक लेना चाहिए था।

No comments:
Post a Comment