बंगाल : प्राइवेट पार्ट फाड़ा, टांग पकड़कर चीरा, फिर रेता गला: बंगाल नतीजों के बाद चर्चा में कामदूनी गैंगरेप, पीड़िता की दोस्त बोली- आवाज उठाने पर मुझे टॉर्चर किया, जेल भेजा

                               2013 में कामदूनी में छात्रा के गैंगरेप से दहला था कोलकाता (साभार: X)
किसी मुस्लिम की हत्या होने पर उसके घर को पिकनिक स्पॉट बना बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाला बेशर्म और निर्लज विपक्ष ममता के राज में बंगाल में मुस्लिम कट्टरपंथी और TMC के गुंडों द्वारा हिन्दुओं और हिन्दू महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर ऐसे चुप रहे जैसे इनके घर की महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ भाग गयी हों। महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जनता ने नहीं बल्कि हिन्दू महिलाओं के साथ हुए घिनौने अत्याचारों की हाय ने हराया है। हिन्दू और हिन्दू महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर बेशर्म प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक चुप्पी साधे रहा, क्यों? जबकि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता था, लेकिन आज विज्ञापन के लालच में उतनी मुस्तैदी से असली मुद्दों को नहीं उठाता। क्या मीडिया विपक्ष से डरता है?     
मणिपुर कांड की सच्चाई खोजी पत्रकार क्यों नहीं सामने लाए? टीवी पर चौपालें बैठाकर खूब TRP बटोरने वाली मीडिया से सच्चाई को जनता के सामने लाने की हिम्मत जुटा पाया।    

पश्चिम बंगाल में इतिहास बदला गया है। आजादी के बाद यहाँ पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इस जीत के कई फैक्टर हैं, इनमें से एक हैं महिलाओं के खिलाफ हिंसा। पिछली सरकार में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए, जिन्हें सुन अब तक रूह काँप जाती है। ऐसा ही एक मामला है कामदूनी गैंगरेप, जो चुनावों में भी चर्चा में रहा।

अब चुनावी नतीजों के दिन इस गैंगरेप की पीड़िता की सहेली की एक वीडियो सामने आई, जिसे देख हर कोई उस भयावह घटना के बारे में फिर एक बार बात करने लगा। वीडियो में पीड़िता की सहेली रोते हुए कहती हैं, “कामदूनी में मेरी सहेली के साथ बलात्कार हुआ था। मैंने आंदोलन किया था। मेरे परिवार को टॉर्चर किया गया। मुझे जेल भी काटनी पड़ी। घर पर बमबारी भी हुई। जान से मारने की धमकियाँ मिली।”

क्या है कामदूनी रेप केस?

साल 2013 में बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कामदूनी गाँव में कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना तब हुई, जब वह कॉलेज से एग्जाम देकर स्टेशन से अकेले घर लौट रही थी। तब सैफुल, अंसार अली, इमानुल इस्लाम, अमीनुल समेत 9 लोग छात्रा को पकड़कर खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

और सिर्फ गैंगरेप ही नहीं, बल्कि तड़पा-तड़पाकर कर जान से भी मार डाला। उन लोगों ने छात्रा के साथ हैवानियत इतनी दिखाई कि उसके प्राइवेट पार्ट को रेप के दौरान फाड़ दिया गया। इसके अलावा उसकी टांग खींचकर नाभि तक चीर दी गई और उसे फेंकने से पहले वो जिंदा न बचे इसके लिए उसके गले को रेता गया।

लड़की के भाई ने इस मामले में बताया था कि जब वो खुद कामदूनी से लौट रहा था तो उसने आरोपितों को रास्ते में देखा था। अंसार अली और सैफुल बात कर रहे थे- “आज मजा बड़ा आया, अब घर चलना चाहिए।” इनके बाद उसने बाकी 6 लोगों को भी देखा था। लेकिन तब उसे कुछ पता नहीं था।

खबरों के अनुसार, जब लड़की का शव अगले दिन बरामद हुआ तो लड़की अधनंगी थी। उसके साथ हुई वीभत्सता को देख इस मामले का खूब विरोध हुआ था। उसकी सहेलियाँ दिल्ली तक आईं। लोगों का रोष देख फिर ये मामला सीआईडी को सौंपा गया। जाँच में आरोपितों के अपराध का खुलासा हुआ।

कानून कार्रवाई में लापरवाही और कोई न्याय नहीं

बाद में आरोपित गिरफ्तार भी हुए। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे सबको राहत दी जाती रही। 9 में से 2 रफीकुल इस्लाम और नूर अली को सबूतों की कमी के कारण बरी किया गया। गोपाल नस्कर ट्रायल के दौरान ही मर गया। शेख इमानुल इस्लाम, अमीनुर इस्लाम और भोला नस्कर जिनको पहले 10 साल की सजा मिली थी, उन्हें भी 2023 मे 10000 का जमानत बॉन्ड लगाकर छोड़ दिया गया। अमीन अली को बाद में बरी किया गया और जो दो मुख्य दोषी बचे सैफुल अली और अंसार अली। जिन्हें फाँसी की सजा मुकर्रर हुई थी उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया।

No comments: