गद्दार कौन? राहुल गांधी को पता होना चाहिए

सुभाष चन्द्र

भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्त्ता अभिषेक दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है जिस पर जांच शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने मोदी, अमित शाह और RSS को “गद्दार” कहा था अब बोल तो गए मियां जी, लेकिन भागना मत और ये मत कहना कि ये तो मेरा राजनीतिक बयान था जैसा अभिषेक मनु सिंघवी ने राफेल के बयान पर कहा था

लेकिन राहुल गांधी को पता होना चाहिए गद्दार कौन होता है और किसने देश के साथ गद्दारी की है, अनुराग ठाकुर ने नारे “देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को” कोर्ट ने भी गलत नहीं पाया 

बस कुछ गद्दार दुनिया छोड़ चुके हैं और कुछ अभी भी हैं

-सबसे पहले तो गद्दारी कांग्रेस के साथ नेहरू ने ही की गांधी जी के साथ मिलकर जब पूरी कांग्रेस सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी लेकिन बन गए नेहरू; 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
-हिंदू, मुस्लिम अलग देश बता कर देश के टुकड़े किये और गांधी नेहरू ने उन पाकिस्तान मांगने वाले 95% मुसलमानों को भारत में रहने दिया, ये देश के साथ गद्दारी थी;

-नेहरू ने एक तिहाई जम्मू कश्मीर पाकिस्तान को दे दिया, अक्साई चिन चीन को दे दिया और भारत के न जाने कितने टुकड़े करके दूसरे देशो को दे दिए - 1962 में 38,000 वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को दे दी और तिब्बत उसके पहले ही दे चुके थे - सब ऐसे दे दिया जैसे दहेज़ का माल था;

-भारत को UNSC की स्थायी सीट और वीटो पावर मिल रही थी लेकिन नेहरू ने देश के खिलाफ गद्दारी कर वो चीन को दे दी;

-नेहरू देश के संकट के समय इश्क़ लड़ा रहे थे एडविना के साथ और जब कैनेडी भी नेहरू को UN की सीट और वीटो पावर देने की चर्चा करना चाह रहे तो नेहरू उनके बातो को छोड़ कैनेडी की बीवी से बात करने में व्यस्त थे;

साभार सोशल मीडिया 
-नेहरू ने 370 और 35A लगा कर जम्मू कश्मीर को एक तरह से भारत से अलग ही कर दिया;

-इंदिरा गांधी ने 1971 युद्ध के बाद बांग्लादेश के मुसलमानों को भारत में घुसा कर अपना वोट बैंक बना लिया; 

-फील्ड मार्शल मानेकशॉ की पेंशन नहीं दी; 

-कच्चातीवू द्वीप इंदिरा गांधी ने 1974 में श्रीलंका को दे दिया -

-राजीव गांधी ने शाहबानो के मामले में सुप्रीम कोर्ट को ठोकर मार कर संविधान ही बदल दिया और आज राहुल गांधी संविधान को खतरे में बताता है;

-राजीव गांधी ने राष्ट्रीय जलपोत को परिवार के सैर सपाटे के लिए इस्तेमाल किया-

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अमेरिकन पुलिस ने राहुल को किसी संगीन अपराध में गिरफ्तार किया था कि सोनिया गाँधी को नटवर सिंह को लेकर आधी रात सोते हुए वाजपेयी को जगाया था? और वाजपेयी ने हॉटलाइन पर जॉर्ज बुश से बात कर भारत आ रहे जहाज से एयरपोर्ट से ही वापस भारत भेजने के लिए अनुरोध कर पुलिस से छुड़वाया था? 

साभार सोशल मीडिया 
दूसरे, गद्दार कौन है असलियत जानने के लिए कांग्रेस और नेहरू-गाँधी के इतिहास को सामने लाना होगा। ढोल पीटा जाता है "मोदी चाय वाला" और भूतपूर्व महामहिम महान वैज्ञानिक अबुल आज़ाद "अखबार बेचते थे" लेकिन कोई यह नहीं बताता कि सोनिया राजीव गाँधी से शादी करने से पहले क्या करती थी? क्या जनता से सच्चाई छुपाना गद्दारी नहीं? इतना ही नहीं, 1971 युद्ध के दौरान पायलट राजीव गाँधी अपनी पत्नी के साथ इटली क्यों चले गए थे? जबकि युद्ध के दौरान किसी भी एयरलाइन्स के पायलट को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने का नियम है। राजीव पर नियम तोड़ने के आरोप में कार्यवाही क्यों नहीं हुई?          

अब राहुल गांधी अपनी और सुन लो भारत विरोधी कौन ऐसा व्यक्ति है जिससे तुम विदेश में जाकर नहीं मिले अमेरिका में CAIR में बैठे पाकिस्तानियों से तुम मिलते थे; इल्हान ओमर जो कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा कहती है, उसको तुम मिले; सोरोस गैंग की सुनीता विश्वनाथन से तुम मिले और उज्बेकिस्तान में जाकर सामंथा पावर से तुम मिले तुमने 54 विदेश यात्राओं में जाकर हर जगह भारत का अपमान किया, इसे कहते हैं गद्दारी तुमने हमेशा भारत की सेना के शौर्य कौशल पर सवाल उठाए अमेरिका में किसी ने सवाल नहीं किया कि ईरान युद्ध में 42 विमानों को क्या नुकसान हुआ लेकिन तुमने भारत का बिना कोई विमान गिरे सवाल उठाए कि कितने विमान गिरे?

तुमने नहीं देखा कि मोदी 5 देशों से 40 बिलियन डॉलर का निवेश लेकर आए हैं तुमने बस मेलोडी का मजाक उड़ाया जैसे उसके स्वाद से तुम्हारा मुंह कड़वा हो गया गद्दारी इसे कहते हैं!

No comments: