केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गाँधी के ‘अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी’ वाले दावे पर पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस नेता की हताशा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये देश में अराजकता फैलाने की एक बड़ी कोशिश है।
राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 24, 2026
राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि… https://t.co/AlJvw6QtD9
उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी एंड कंपनी जब चुनाव में बीजेपी को नहीं हरा पा रहे तो देश में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहे हैं। पीएम मोदी को न सिर्फ देश की जनता, बल्कि दुनिया का भरपूर प्यार और भरोसा मिला है, जबकि राहुल गाँधी नकारात्मकता और राजनीतिक विफलताओं के कारण निराश होकर ऐसे बयान दे रहे हैं। भारत से उन्हें काफी नफरत है और राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कॉन्ग्रेस की असली मंशा क्या है?
राहुल गांधी का यह बयान केवल राजनीतिक हताशा नहीं, बल्कि भारत को अस्थिर करने की खतरनाक मानसिकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है। जब-जब देश वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ, भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची और दुनिया ने भारत के नेतृत्व को स्वीकार किया, तब-तब भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय… pic.twitter.com/K0dhyY319O
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) May 24, 2026
वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब जब वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ भारत, तब तब भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने देश को बदनाम करने का अभियान चलाया और कॉन्ग्रेस ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है। वह राहुल गाँधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग को अच्छे से समझती है। जनता ने बार–बार इन लोगों को करारा जवाब दिया है। दरअसल राहुल गाँधी का बयान भारत विरोधी नैरेटिव को हवा देना और भारत में अस्थिरता की भविष्यवाणी करना है। ये संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित ‘टूलकिट राजनीति’ का हिस्सा है।
कॉन्ग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गाँधी ने आर्थिक असंतोष का हवाला देते हुए दावा किया कि आने वाले एक साल में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने देश में आर्थिक संकट और महँगाई बढ़ने की आशंका जताई। इसके जवाब में बीजेपी नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
No comments:
Post a Comment