याद करो 1555 में फ्रेंच ज्योतिष ने कहा था कि हिन्द(भारत) को असली आजादी 2014 में मिलेगी। जो शनैः शनैः शत-प्रतिशत सत्य हो रही है। लेकिन हिन्दुओं को भी एकचित होकर जागे हुए सोने के नाटक करने की बजाए सेकुलरिज्म के नशे में मदहोश हुए हिन्दुओं को भी सेकुलरिज्म के नशे को उतार जगाए रखना होगा। कालनेमि हिन्दुओं, जातिगत सियासत करने वालों दलाल वकीलों और सनातन को कलंकित करने वालों का बहिष्कार करना होगा। सेकुलरिज्म हिन्दू विरोधी है, सेकुलरिज्म की सियासत में एक हाथ से ताली बजाना बंद करनी होगी।
कांग्रेस के 30 साल, CPM के 34 साल और ममता के 15 साल यानी कुल 79 साल के बाद बंगाल सही मायने में आज़ाद हुआ और उपहार में हिंदू शक्ति ने उसे भगवामय कर दिया। इस भगवामय बंगाल की कमान सुवेंदु अधिकारी (एक और कुंवारे) को दे दी गई। ममता बनर्जी की TMC को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाले सुवेंदु अधिकारी ने पिछले 5 साल में कठिन परिश्रम किया। और दो दिन पहले ही उन्होंने एक नया नारा दिया - “जो हमारे साथ है, हम उसके साथ हैं”। जाहिर है इसमें सन्देश साफ़ है क्योंकि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा उन लोगों को पसंद नहीं आया जो सब कुछ मोदी से लेकर भी साथ तो देते ही नहीं थे बल्कि विश्वासघात करते थे।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
बहुत से लोगों की आदत है हर समय हिंदुओं को कोसने की। जब भी भाजपा हार जाती है तो तुरंत उछलते हैं, हिंदू सोया रहता है, हिंदुओं में एका नहीं हो सकता, हिंदू ऐसे हैं, वैसे हैं लेकिन बंगाल को देख कर अब ऐसा कहना बंद कर देना चाहिए। एक वरिष्ठ यूटूबर ने तो बंगाल में UGC को घुसेड़ दिया था कि उसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा। सब फेल हो गए।
मेरी एक बहुत पुरानी मांग है जिस पर अब कार्यवाही हो सकती है। बंगाल के 9 जिलों और असम के 4 जिलों को जोड़ कर एक केंद्र शासित प्रदेश बना देना चाहिए। इस सभी जिलों की सीमाएं बांग्लादेश के साथ लगती हैं और इस वजह से सबसे ज्यादा घुसपैठ इनमे ही हुई है। ममता के राज में घुसपैठ की वजह से मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है।
बंगाल के ये जिले हैं दार्जिलिंग (3.4%); जलपाई गुडी (13.25%); कूच बिहार (25.54%); उत्तरी दीनापुर (49.92%); दक्षिणी दीनापुर (24%); मालदा (51.27%); मुर्शिदाबाद (66.27%); नादिया (26.76%); और उत्तरी 24 परगना (25.82%) - मुस्लिम आबादी ब्रैकेट में दी हुई है।
असम के ऐसे 4 जिले हैं धुबरी (79.67%), करीमगंज (56.36%), कछार (36.13%) और साउथ सलमारा (95.2%)।
सुना है कुछ बांग्लादेशी वापस लौटना शुरू हो गए हैं। जो भी घुसपैठिए हैं उन्हें एक निश्चित अवधि में भारत छोड़ने के लिए कहना चाहिए वरना फिर जबरन निकाल दिया जाएगा।
इसके अलावा जो CBI पर ममता ने बैन लगाया हुआ था राज्य में वह तत्काल हटा देना चाहिए। जो भी मुकदमे ममता की पार्टी के लोगों पर ED/CBI ने चलाए हुए हैं, उनका निपटारा शीघ्र करने के लिए कोशिश होनी चाहिए जिसके लिए Fast Courts का गठन कर देना चाहिए।
बंगाल के 2021 चुनाव में जो हिंसा हुई थी, उसके लिए याचिकाएं अभी 5 साल बाद भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। उन पर जल्द फैसले के लिए अपील दायर की जानी चाहिए।
सुवेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ के बिना सुवेंदु को शपथ ग्रहण अधूरा लगेगा। उसके हत्यारों को किसी भी तरह ढूंढ कर एनकाउंटर कर देना चाहिए। कानून के रास्ते से वो 20 साल आज़ाद रहेंगे।

No comments:
Post a Comment