TMC MP महुआ मोइत्रा
बंगाल में हुई ममता बनर्जी की करारी हार और बीजेपी की जीत की गूंज सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में बैठे भारत विरोधियों और भारत में बैठे उनके sleeper cells की नींद हराम करने वाली है। विदेशों में बैठे मुस्लिम कट्टरपंथियों और भारत के विरुद्ध षड़यंत्र रचने वालों को चारों खाने चित कर दिया है। ममता के राज में जिस तरह सनातन को रोंदने की कोशिश हो रही थी वह साबित करती है ममता इन सनातन विरोधियों की कठपुतली बन सबकुछ कर रही थी। इस गंभीर घटनाक्रम पर समूचा मीडिया खामोश है, क्यों?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह फ्लाइट में बैठी हुई हैं और कुछ लोग उनके खिलाफ जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं।
TMC leader Mahua Moitra while de-boarding an aircraft in New Delhi gets booed by many passengers shouting “Jai Shri Ram and TMC Chor Bhatija Chor Sab Chor”. pic.twitter.com/03hNJEopdG
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 7, 2026
वीडियो में लोग उन्हें ‘पिशी चोर (आंटी चोर)’, ‘भाइपो चोर (भतीजा चोर)’ और ‘तृणमूल के सब चोर’ जैसे नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ‘जय श्रीराम’, ‘जय माँ दुर्गा’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं। देख सकते हैं कि जिस समय ये घटना घटी उस वक्त महुआ मोइत्रा फ्लाइट के अंदर खड़ी थीं और चुपचाप बाहर निकलने का इंतजार कर रही थीं।
अवलोकन करें:-
घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करते हुए माँग की कि नारेबाजी करने वाले यात्रियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने एयरलाइन से भी यात्रियों की जानकारी देने को कहा।
No comments:
Post a Comment