ज्योतिषियों की बात सुनकर राहुल गांधी कह रहा है कि मोदी सरकार एक साल में गिर जाएगी

सुभाष चन्द्र

मेरी बातों को कोई ज्योतिषाचार्य अन्यथा न लें क्योंकि मैं ज्योतिष का बहुत सम्मान करता हूं और कई आचार्यों की बातें सुनता हूं

मैंने देखा है आजकल करीब सभी ज्योतिषाचार्य एक बात पर सबसे ज्यादा भविष्यवाणी कर रहे हैं और पॉडकास्ट करने वाले भी उनसे उछल उछल कर पूछते हैं कि, मोदी जी के बारे में बताइए, मोदी जी कब तक प्रधानमंत्री रहेंगे और क्या वो अपना यह वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे? ऐसा लगता है यह प्रश्न का उत्तर देने में सभी आचार्य अपना समय लगा रहे हैं जैसे और कुछ काम नहीं है। 

2014 से जो घटित हो रहा है उसकी भविष्यवाणी 1555 में फ्रेंच ज्योतिष नॉस्त्रेदमस द्वारा कर दी गयी थी। राजीव गाँधी को उसने परिवार का आखिरी प्रधानमंत्री बताते साफ कहा कि ये dynasty family का आखिरी शासक है। बाकि परिवार और मुस्लिम कट्टरपंथियों को तो गुलामों ने सिरमौर बना रखा है।   

लेखक 
चर्चित YouTuber
 
यह बात ज्यादा भी नहीं तो 8 से 10 ज्योतिषाचार्य कह चुके हैं कि मोदी जी जून/जुलाई, 2027 तक स्वयं पद त्याग देंगे कुछ ने यह भी कहा कि मोदी जी राष्ट्रपति बन जाएंगे वह शायद इसलिए कह रहे हैं कि जुलाई, 2027 में राष्ट्रपति का चुनाव होना है 

बस राहुल गांधी ऐसे ज्योतिषाचार्यों की बातें सुनकर बोल रहा है कि मोदी सरकार एक साल में गिर जाएगी लेकिन राहुल ने कुछ और ज्योतिषियों की बात नहीं सुनी कि चायवाला जाएगा तो वो गाय वाले को प्रधानमंत्री बना कर जाएगा फिर राहुल गांधी झुनझुना बजाता फिरेगा सत्ता में आने की बात तो भूल जाए राहुल गांधी

इतना ही नहीं अधिकतर ज्योतिष जिसका प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं वह मोदी से ज्यादा सख्त है। वो जो करता है बोलकर करता है। उस महानुभाव के प्रधानमंत्री बनने पर राहुल ही नहीं INDI गठबंधन इधर-उधर भागता नज़र आएगा।  

लेकिन फिर भी उम्मीद लगाए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा हैं और कह रहा है कि “मोदी को हराने के बाद हम जो इलाज करेंगे देश देखेगा” एक जगह उसने यह भी कहा कि- “कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं नरेंद्र मोदी के साथ इन्होने देश के लोकतंत्र पर आक्रमण किया है बाकी सारी पार्टियां इनके सामने नहीं खड़ी हो पाएगी, अंत में केवल कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी और इनको हराएगी” 

इसी हताशा में वो मोदी/शाह और आरएसएस को गद्दार कह रहा है 

बदले की योजना अभी से बना रहा है तो यह निश्चित है वो सत्ता में कभी नहीं आएगा कांग्रेस अब बस राष्ट्रीय पार्टी नाम की है, असल में वह एक क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह गई है

लगे रहो मुन्ना भाई! ज्योतिषियों पर भरोसा करते रहो लेकिन नरेंद्र मोदी वो बला है जिसके दिल की बात कोई नहीं जान सकता ज्योतिषाचार्य फेल हो जाएंगे लेकिन मोदी कब क्या करेंगे किसी को पता नहीं चलेगा

No comments: