कुछ समय पहले केजरीवाल विधानसभा में 4थी पास राजा की कहानी सुनाता था और पब्लिक में भी कहता था कि देश के राजा को कम से कम चौथी पास तो होना चाहिए। लेकिन मोदी की डिग्री के केस में गुजरात की अदालतों में भागता फिर रहा है। दम है तो ठोक कर कोर्ट में साबित करे कि जो उसने मोदी की कथित फर्जी डिग्री के लिए कहा वह सच है। डर कर भागता क्यों है?
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
केवल 15% मंत्रियों ने (15%) ने अपनी शिक्षा 12वीं बताई है और प्रधानमंत्री समेत कोई भी मंत्री 5वीं छठी फेल नहीं है। लेकिन कहते हैं न कि कुत्तों को भौकने से कौन रोक सकता है।
एक नरेटिव मोदी के खिलाफ चलाया हुआ है कि वो Teleprompter पर पढ़ कर भाषण देता है। यह सवाल पूछने वाला पॉडकास्ट में इतनी सी बात भी पढ़ कर पूछ रहा था। इन मूर्खों को पता नहीं कि Teleprompter पर पढ़ते हुए व्यक्ति के नज़रें एक जगह यानी Teleprompter पर टिकी होती है जबकि मोदी की नज़रे भाषण देते हुए सब तरफ घूमती हैं। हां किसी शिखर वार्ता में या विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के साथ joint statement देते हुए पढ़ना पड़ता है क्योंकि वहां इन सवाल उठाने वालों की तरह बकवास नहीं करनी होती। अंतराष्ट्रीय मंच पर एक एक शब्द नाप तोल कर बोलना होता है।
अमेरिका की संसद तक में मोदी ने Extempore भाषण दिया था और वह भाषण देने के अंदाज से पता चलता है। कल इंडोनेशिया में भारतीयों के सामने दिया हुआ भाषण ऐसे ढक्कन ध्यान से देखें और बताएं teleprompter कहां लगा था? बड़े बड़े धार्मिक व्याख्यान वह स्वयं देते हैं बिना किसी मदद के।
अब चलते हैं मोदी को विदेशों से मिले 35 सर्वोच्च सम्मानों की तरफ। जुलाई 7 को इंडोनेशिया मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान देने वाला 35 वां देश बन गया। और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने कहा कि वे मोदी जी के कार्यों का अनुसरण करते हैं (I COPY YOUR CAREER) और सबसे बड़ी बात जो उन्होंने दोहराई वह थी कि मेरा DNA भारतीय है।
कोई भी देश अपना सर्वोच्च सम्मान खैरात में नहीं देता। वह उसकी सरकार का निर्णय होता है और मोदी ने हर देश के साथ आत्मीय संबंध बनाए हैं। मोदी ने कोरोना में 100 से ज्यादा देशों की मदद की और हाल ही में वेनेजुएला में आए भूकंप में विनाश से उबरने के लिए भारी भरकम मदद भेजी जिसके लिए वेनेजुएला सरकार ने कहा Thank You Prime Minister Modi. मोदी को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मानों से चिढ़ने वालों को याद नहीं होगा कि Prime Minister of Papua New Guinea, James Marape ने मोदी के चरण स्पर्श किये थे।
लेकिन जैसे पाकिस्तान का रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ मोदी को मिले अवार्ड पर विश्वसनीयता का प्रश्न चिन्ह लगा रहा है, वैसे ही पाकिस्तान के सुर सुर मिलाते हुए राहुल विन्ची भी कह रहा है कि ये अवार्ड किसी जूरी के निर्णय से नहीं मिले, ये manipulated हैं।
विपक्ष के नेता राहुल विन्ची समेत कोई भी हों, पाकिस्तानी हो या कोई कॉकरोच हो मोदी के चरणों के धूल के एक कण की भी बराबरी नहीं कर सकते।

No comments:
Post a Comment