चोरी और सीनाजोरी: 50 करोड़ नहीं थी रकम तो कितनी थी? कमाल है चोरी का पैसा दान करेंगी टिन्नू की पत्नी? क्या दहेज़ का माल है?

सुभाष चन्द्र

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट के अनुसार टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव मंदिर ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि असली गुनहगारों को बचाने के लिए उनके पति को जानबूझकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है।  

पूनम यादव ने उनके परिवार के पास 50 करोड़ की अवैध संपत्ति और लग्ज़री कारण होने के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया और चुनौती दी कि अगर जांच में हमारे पास से 50 करोड़ की संपत्ति मिलती है, तो उसमें से 45 करोड़ रुपए तुरंत मंदिर ट्रस्ट को दान कर दूंगी और केवल 5 करोड़ अपने पास रखूंगी। तुम 45 करोड़ दान कर 5 करोड़ रख लोगी और मामला बंद हो जाएगा?

लेखक 
चर्चित YouTuber 
क्या सपना है? फिर जेल कौन जाएगा मंदिर में चोरी करने के लिए टिन्नू का बाप या उसका ससुर और पैसा क्या तुम्हारे दहेज़ में आया था जो दान कर दोगी और अपने पास भी रख लोगी? 

ये होती है चोरी और सीनाजोरी। चलो 50 करोड़ की संपत्ति और लग्ज़री कारण नहीं है तो बता दो कितने की संपत्ति और पैसा है? या टिन्नू यादव पाक साफ है और एक पैसे का भी गबन नहीं किया

चोरी का एक पैसा भी मिलेगा तो उस पर तुम्हारा क्या अधिकार है और तुम धन्ना सेठानी बनकर 50 करोड़ में 45 करोड़ दान करने की बात कर रही हो। और 5 करोड़ खुद रखने की बात कह कर बात तो ऐसे कर रही है टिन्नू यादव की पत्नी जैसे खुद ही जज बन गई हो और फैसला सुना दिया

ये भी खुल कर बताओ कि असली गुनहगार कौन है? क्या उनके लिए टिन्नू यादव ने चोरी की अगर ऐसा है तो कलंक लिए क्यों बैठा है जेल में? असली गुनहगारों के नाम बता कर जेल से बाहर आ जाए। लेकिन अब तो ये भी बताना पड़ेगा कि अखिलेश यादव से 998 बार फ़ोन पर क्या बात की टिन्नू नहीं बताएगा तो पुलिस कॉल डिटेल्स निकाल कर खुद पता कर लेगी और तब उसकी पत्नी भी मुंह छुपाती फिरेगी

 

टिन्नू यादव की पत्नी को तो खामोश रहना चाहिए क्योंकि कल को उस पर भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक सकती है क्योंकि तुम लोगों के घर से नकदी, प्रॉपर्टी के दस्तावेज़, सोने और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। टिन्नू यादव ने पैसा अपनी पत्नी के नाम प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया ऐसे आरोप है और इसलिए पूनम यादव से भी पूछताछ हो सकती है और फिर गिरफ़्तारी भी

जो लोग भी पकड़े गए हैं और चोरी के अपराधी हैं, उन्हें अपने पाप को कम करने के लिए ईमानदारी से पुलिस को साफ़ सच बता दें कि कितना चुराया, कहां छुपाया और कहां बट्टे खाते लगाया? उन्हें ये भी बताना चाहिए कि उनके पीछे कौन है लेकिन सब कुछ सबूतों के साथ बताएं, हवाबाजी में नहीं। शायद उनके पाप कुछ कम हो जाएं वरना कानून से तो दंड मिलेगा, साथ में  प्रभु श्रीराम से भी दंड मिलेगा

No comments: