कांग्रेस को जितना नुकसान गाँधी परिवार ने किया है किसी और नहीं। यही वजह है कि कांग्रेस से अच्छी स्थिति क्षेत्रीय दलों की है। सोनिया से लेकर प्रियंका तक जितना अपना मुंह खोलेंगे बीजेपी को उतना ही फायदा होगा।
हर दिन कांग्रेस के लोग हिंदू और सनातन विरोध में सभी सीमाएं लांघते जा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि देश का GenZ उसके साथ मिलकर मोदी को उखाड़ फेंकेगा। लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद ने चुनाव जीत कर बता दिया कि युवा वर्ग न कांग्रेस के साथ है और न कॉकरोचों के साथ।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
-फिर दिल्ली दंगों के मास्टर माइंड उमर खालिद को “राष्ट्रवादी” कहा;
-खड़गे का पुत्र प्रियांक खड़गे RSS को बैन करने के चक्कर में है;
-कांग्रेस के नेता अजय राय के स्वागत के लिए सावन के पवित्र माह में राम की नगरी अयोध्या में “Fish Party” की जाती है;
-राहुल गांधी बुर्के में एक मुस्लिम लड़की, गाउन से बदन ढके एक ईसाई लड़की के साथ साड़ी पहने एक हिंदू लड़की को स्टेज पर खड़ा करके कहता है मनुस्मृति ने महिलाओं को दबाया हुआ है;
-पुलकित मणि के साथ खड़ा होकर राहुल गांधी मोदी जी की स्वर्गीय माता जी का अपमान करता है। उसके पहले बिहार में भी राहुल की रैली में मोदी जी की माँ को लेकर गाली दी गई।
-कांग्रेस का नेता सलमान खुर्शीद अपनी जीवनी में 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में लिखता है कि हिंदू और सिख 1947 के अपने पापों की सजा भुगत रहे हैं और इंदिरा गांधी की हत्या के बाद मुसलमानों में भयानक संतुष्टि थी;
-यासीन मलिक का कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विशेष अतिथि के रूप में स्वागत करते थे;
-जो दस साल उपराष्ट्रपति रहा उस हामिद अंसारी ने जाते हुए कहा था कि यह देश अब रहने लायक नहीं रहा जहां मुसलमान डरे हुए हैं;
-आज उस हामिद अंसारी ने फिर नेहरू के शब्दों को Quote करते हुए कहा है कि “भारत को खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू राइट विंग से है।”
-आज राहुल गांधी ने नया शिगूफा छेड़ा है और हमले का रुख अजीत डोभाल के तरफ मोड़ते हुए कहा कि “ये अपनी INFORMAL बातचीत में कहते हैं कि हिंदुस्तान को कंट्रोल करना है तो सिर्फ 500 लोगों को कंट्रोल करना पड़ेगा, इन्होने हिंदुस्तान के TELEPHONE, WHATSAPP और FACEBOOK कम्युनिकेशन को अपने कंट्रोल में ले रखा है, फ़ोन टैपिंग करवाते हैं और उसकी जानकारी अमित शाह और नरेंद्र मोदी को देते हैं”।
यह INFORMAL बातचीत राहुल के पास कैसे पहुंची और अगर डोभाल जी 500 लोगों को कंट्रोल कर देश चला रहे हैं तो उनसे बड़ा administrator कोई हो नहीं सकता।
-कल कांग्रेस राम मंदिर नहीं बनना देना चाहती थी और आज उनके एक नेता प्रदीप माथुर ने कहा है कि हम मथुरा में कॉरिडोर नहीं बनने देंगे’।
अगर कांग्रेस इसी हाल में रहना चाहती है तो सत्ता में आना तो भूल जाए क्योंकि राहुल गांधी से न हो पायेगा। कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने कहा है कि मुसलमानों को यह ग़लतफ़हमी थी कि उनके बिना कोई सरकार नहीं बन सकती लेकिन मोदी जी ने वह दूर कर दी। यह ग़लतफ़हमी मुस्लिमों को ही नहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी थी तो फिर भी हिंदुओं का विरोध करके क्या मिलेगा।

No comments:
Post a Comment