![]() |
| साभार सोशल मीडिया |
यही पैटर्न बीजेपी उत्तर प्रदेश में भी अपना रही है। बीजेपी की पूरी टीम पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। यही आपने पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी देखा होगा, जहाँ बीजेपी के अलग-अलग राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री प्रचार करने पहुँच रहे थे।
बिहार में भी यही हुआ। राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को अकेला छोड़ दिया था। तेजस्वी यादव अकेले चुनाव प्रचार कर रहे थे। बिहार चुनाव से एक-दो महीने पहले ही राहुल गांधी ने बिहार जाना बंद कर दिया और विदेश दौरे पर निकल गए।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, आपसे मेरा बस एक ही अनुरोध है। अगर देश में चुनाव जीतना है, तो जमीन पर उतरकर मेहनत कीजिए। लोगों के बीच जाइए, उनकी समस्याएँ सुनिए और उनके लिए काम कीजिए।
सिर्फ वोट चोरी, ईवीएम हैकिंग और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से हकीकत नहीं बदलने वाली।
जब देश के गृह मंत्री अमित शाह चाहें, तो अपने राजनीतिक जीवन के बाकी दिन आराम से एसी कमरे में बैठकर बिता सकते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। वो पिछले तीन महीने से लगातार दौरे कर रहे हैं, जमीन पर उतरकर काम कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
लेकिन, आप राहुल गांधी कहाँ हैं?

No comments:
Post a Comment