अब तक नरेंद्र मोदी के साथ कौन सा चमत्कार जुड़ा हुआ है यह बात सारी दुनिया में किसी को समझ में नहीं आ रही है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुनिया भर का मीडिया लगा हुआ है सोशल मीडिया भी प्रयत्नशील है लेकिन हर मामले में नरेंद्र मोदी पूरी तरह सफल होते जा रहे हैं चाहे वह विदेश नीति हो अर्थ नीति हो अथवा कोई चुनाव हो सब जगह अप्रत्याशित हो रहा है। जैसे कोई अदृश्य शक्ति नरेंद्र मोदी के पक्ष में खड़ी हो। आप सोचिए सारी दुनिया में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है अमेरिका और रूस पूरी तरह परेशान हो गए हैं भारत के सभी पड़ोसी देश यह बात समझ नहीं पा रहे हैं कि वह इस मामले में क्या करें लेकिन दुनिया में भारत अकेला देश है जो डीजल पेट्रोल के मामले में पूरी तरह निश्चित है। अर्थ नीति के मामले में जहां ट्रंप घोषणा कर रहे थे कि भारत की अर्थव्यवस्था और असफल में चली जाएगी जहां राहुल गांधी दिन-रात प्रयत्न कर रहे थे कि भारत की अर्थव्यवस्था रसातल में चली जाए जहां सोरोंस हिडन वर्ग दिन-रात इसमें लगे हुए थे कि भारत के उद्योगपति अदानी को भीख मंगा बना दिया जाए लेकिन ऐसा क्या चमत्कार हुआ की अदानी सबसे बड़े पूंजीपति बन गए भारत की अर्थव्यवस्था भी आगे निकल गई अकल काम नहीं कर रही है कि क्या हुआ। भारत की विदेश नीति को भी चीन और अमेरिका लगातार झटके पर झटका दे रहे थे विदेश नीति के मामले में।भारत का सारा विपक्ष एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को युद्ध करने की सलाह दे रहा था लेकिन आखिर ऐसा कौन सा चमत्कार हुआ कि भारत की विदेश नीति की यूक्रेन भी तारीफ कर रहा है और रूस भी तारीफ कर रहा है ईरान भी तारीफ कर रहा है और अमेरिका भी तारीफ कर रहा है। जहां दुनिया भर के आतंकवादी भारत में आतंक फैलाते थे वही अब भारत के आतंकवादी दुनिया में चुपचाप मारे जा रहे हैं। है ना कोई चमत्कार।
मैं यह नहीं कह सकता कि चमत्कार नरेंद्र मोदी के भाग्य का है अथवा राहुल गांधी के दुर्भाग्य का है अथवा कोई भारत में ऐसी गुप्त योजना चल रही है जो योजना हम लोगों को समझ में नहीं
आ रही है कारण चाहे जो भी हो लेकिन कोई ना कोई अदृश्य योजना अवश्य सफल हो रही है।

No comments:
Post a Comment