क्या लगातार देशविरोधी व देशद्रोही कार्य करने वाले राहुल गाँधी को देश के विपक्ष के नेता के पद पर रहने का अधिकार है?


देश मे किसी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्त्ता को अगर ये बहम हो की वो राहुल गाँधी के चेहरे पर कांग्रेस से सांसद, विधायक या अन्य कोई नेता बन जायेगा तो वो पहले राहुल गाँधी की पिछले कई महीनो की देशविरोधी गतिविधियो व कुछ दिन पहले राहुल गाँधी द्वारा अमेरिका के कोलम्बिया मे दिये गये देशविरोधी भाषण को सुन ले तो उन्हें समझ मे आ जायेगा की राहुल गाँधी के चेहरे पर कांग्रेस से भविष्य मे वे सांसद, विधायक आदि बनने की छोड़िये, किसी गाँव की पंचायत के पंच नहीं बन सकते है और भविष्य मे कांग्रेस का कोई भाग्यवान नेता और कार्यकर्त्ता चुनाव जीता तो वो केवल अपनी व्यक्तिगत छवि से ही चुनाव जीतेगा ना की राहुल गाँधी व कांग्रेस की वजह से। चुनाव आने पर देश से बाहर, जो मुद्दे संसद में उठाने चाहिए उन्हें सड़क पर उछाल अराजकता फैला रहे हैं, और लोकसभा बाधित कर अर्थव्यवस्था पर गुम चोट मार रहे है। राहुल का नेता विपक्ष तो क्या सदन तक पहुंचना देश के लिए खतरा है।   
अमेरिका के कोलम्बिया के भाषण से देश के विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने ना केवल देश का पूरी दुनिया के सामने झूठ बोलकर व झूठे तथ्य रखकर देश का अपमान किया है बल्कि अगर उनके भाषण को ध्यान से सुना जाये तो स्पष्ट हो जायेगा की राहुल गाँधी का देश मे लोकतान्त्रिक तरीके से सत्ता बदलने का कोई इरादा नहीं है बल्कि विदेशी ताकतों से मिलकर देश मे हिंसा व अराजकता के ख़ूनी खेल से regime change से सत्ता हासिल करना चाहते है।
ये देश का दुर्भाग्य है की वर्षो से सत्ता के लिए तड़प रहे कांग्रेस के अन्य नेता व प्रवक्ता सत्ता के लालच मे गाँधी परिवार के गुलाम बनकर खुलकर राहुल गाँधी के देशविरोधी व देशद्रोही कार्यों व ब्यानो को ठीक ठहराने का हर सम्भव प्रयास करके खुद भी देशद्रोही बनकर देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है, विदेश मे बिना किसी सबूत के SIR मे कटे तीन करोड़ मृतक वोटो, एक करोड़ डुप्लीकेट वोटो, 6 करोड़ शिफ्टेड वोटो आदि को राहुल गाँधी वोट चोरी का नाम देकर देश की चुनाव प्रकिया को बदनाम करके दुनिया के सामने जबरदस्ती ये झूठ साबित करने पर तुले है की देश की जनता उन्हें व कांग्रेस को नहीं हराती बल्कि उन्हें वोट चोरी से जबरदस्ती चुनाव मे हराया जा रहा है। 
कोलम्बिया मे राहुल गाँधी ने विश्व की जनता के सामने झूठ बोला की भारत मे सीबीआई, ED आदि जैसी सारी संस्थाएं सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रही है जो स्पष्ट दर्शाता है की राहुल गाँधी देश विरोधी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर झूठा प्रचार करके regime change की पूरी योजना बना चुके है और इसकी वजह से ही राहुल गाँधी विदेशी ताकतों से मिलकर अपनी regime change की योजना को विदेश जाकर कार्यविन्त करने मे लगे है, तीन चार दिन पहले हैदराबाद मे कांग्रेस की भारत समिट मे राहुल गाँधी द्वारा इटली मे हुए हिंसा व अराजकता के पीछे के चेहरे इटली के विपक्षी पार्टी के नेता जियाकामों फेलिबेक द्वारा "वोट चोर गद्दी छोड़" का नारा लगवाना भी इसी regime change की योजना का हिस्सा है। 
देश की जिस अर्थव्यवस्था व GDP की 7.8% की दर की विश्व बैंक और पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है उसे विदेश मे राहुल गाँधी देश की मृत अर्थव्यवस्था बताकर कह रहे है की भारत आर्थिक तबाही की कगार पर खड़ा है। 
भाजपा सरकार मे पिछले 5 साल मे साढ़े तेरह करोड़ लोगो को रोजगार दिया है लेकिन राहुल गाँधी विदेश मे उसका मजाक उड़ा रहे है, देश की सरकार नहीं बल्कि विश्व बैंक कह रहा है की पिछले 12 साल मे देश मे 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए और राहुल गाँधी विदेश मे झूठ बोलकर व झूठे तथ्य रखकर देश का मजाक उड़ा रहे है, भारत मे केवल धन तेरस के दिन आम जनता ने इतना सोना चांदी खरीदा है जितना पूरे यूरोप की जनता तीन महीने मे खरीदती है, केवल दिवाली के अवसर पर 7 लाख करोड़ की खरीदारी होने वाले हमारे देश की अर्थव्यवस्था को विदेश मे मृत बताकर व देश को आर्थिक तबाही की कगार पर खड़ा बताकर राहुल गाँधी विदेशी निवेशकों को झूठ बोलकर डरा रहे है ताकि वे देश मे विदेशी पूंजी का निवेश ना करे, क्या इससे बड़ा भी देश को कमजोर करने वाला देशद्रोह का सबूत हो सकता है? 
देश मे किसी भी जाति और धर्म का व किसी भी राजनैतिक पार्टी का नेता व कार्यकर्त्ता ये नहीं कह सकता की देश से देशद्रोह करके कोई नेता देश की जनता का नेता बन सकता है लेकिन राहुल गाँधी की पिछले कई महीनो की देशविरोधी व देशद्रोही गतिविधियां साबित करती है की उन्हें विश्वास हो चुका है लोकतान्त्रिक तरीके से देश की जनता उन्हें व कांग्रेस को सत्ता नहीं सौपेगी जिससे पिछले कई महीनो से राहुल गाँधी किसी भी लोकतान्त्रिक रास्ते से सत्ता हासिल करने की बजाये हिंसा व अराजकता के रास्ते regime change करने की योजना पर ही चल रहे है जिसमे देश के लोकतंत्र व उसकी सवैधानिक संस्थायोसुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग आदि को बदनाम करके कमजोर करना राहुल गाँधी व देशविरोधी ताकतों की योजना है जो पिछले कई महीनो से राहुल गाँधी व उनके गैंग के कार्यों से स्पष्ट नजर आ रही है, अपनी माँ सोनिया गाँधी की किताब के विमोचन के समय अपनी माँ के घर मे हर खाने के समय अपने पिता की गोद मे बैठने का जिक्र करके राहुल गाँधी ना केवल अपनी माँ को देश की जनता के सामने शर्मिंदा कर चुके है बल्कि उस जिक्र से राहुल गाँधी देश की जनता के सामने साबित कर चुके है की वे मानसिक रुप से दिवालिये हो चुके है और उनका पालन पोषण देश की किसी भी जाति व धर्म की संस्कृति व सभ्यता के अनुसार होने की बजाए पूरी तरह विदेशी संस्कृति व सभ्यता के अनुसार हुआ है जिसकी वजह से राहुल गाँधी देश की संस्कृति, हिन्दू धर्म, हिन्दुओ की संस्कृति व सभ्यता से पूरी तरह अनजान है और देश व देश की राजनीति के लायक नहीं है क्योंकि जो व्यक्ति किसी देश की हर जाति और धर्म की संस्कृति और सभ्यता को नहीं जानता हो तो उसे उस देश की जनता कैसे देशभक्त मानकर देश की सत्ता सौंप सकती है? 
अवलोकन करें:-
 
क्या विपक्ष चीयर लीडर राहुल के कंधे पर बैठ अपनी नैया पार लगाने के लिए पिछलग्गू बना हुआ है?
देश मे इंदिरा गाँधी, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज, आदि कई प्रसिद्ध विपक्ष के नेता हुए है और उन्होंने हमेशा देश व विदेश मे विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को निभाया और देश को कभी भी विदेशी धरती पर कमजोर करने व अपमानित करने का प्रयास नहीं किया था लेकिन राहुल गाँधी लगातार देशविरोधी, देशद्रोही गतिविधियो, देशविरोधी विदेशी ताकतों के हाथों मे खेलकर देश के लोकतंत्र को खत्म करने के साथ साथ हर रोज देश व विदेश मे झूठे तथ्यों व ब्यानो से देश को अपमानित करके कमजोर करने का प्रयास करके देश के विपक्ष के नेता का ही नहीं बल्कि सांसद होने का अधिकार भी खो चुके है और उन्हें देश के विपक्ष के नेता के पद पर रहने का कोई हक़ नहीं है और फिर भी अगर राहुल गाँधी व कांग्रेस को कोई बहम हो तो वो कांग्रेस के 98 सांसदों के साथ लोकसभा से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ के देख ले , देश की जनता बता देगी की राहुल गाँधी देशद्रोही है या नहीं?
 (सभी चित्र सोशल मीडिया से साभार) 

No comments: