Showing posts with label #Ammavaru Temple. Show all posts
Showing posts with label #Ammavaru Temple. Show all posts

नग्न अवस्था में दिखी 24 साल की युवती, मंदिर से मूर्ति उठाकर तालाब में लगा दी छलाँग… हैदराबाद की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत में CCTV से आया नया मोड़

                              हैदराबाद में युवती की आत्महत्या का मामला (फोटो साभार-X@abp)
हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जाँच में अजीब बातें सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 24 साल की मृतक तेजस्विनी ने अपने कपड़े उतारे और सड़क पर दौड़ती हुई पास अम्मावरु मंदिर में गई और देवी माँ की प्रतिमा उठा कर नजदीक के तालाब में कूद गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मामले की जाँच कर रही पुलिस लगातार तालाब में देवी प्रतिमा की तलाश कर रही है, लेकिन उसे अब तक प्रतिमा नहीं मिली है। तेजस्विनी का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है।

डीआरएफ अब नौकाओं से मूर्ति को तलाश रही है। जाँचकर्ताओं का मानना ​​है कि प्रतिमा का मिलना इस मामले में काफी अहम है। पर्सनल दुश्मनी और घटना के दिन की गतिविधियों को लेकर पूछताछ हो रही है।

पुलिस मृतक तेजस्विनी की माँ अरुणा से भी पूछताछ कर रही है। वे महिला के वित्तीय लेनदेन, किसी जाँच के दौरान ये भी सामने आया है कि तेजस्विनी एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, वहाँ प्रतिदिन 3500 रुपए उसे देना पड़ता था यानी महीने में उसका किराया करीब 1 लाख रुपए था। पुलिस को यह भी पता चला है कि इमारत की ऊपरी दो मंजिलों को कथित तौर पर एक लॉज की तरह चलाया जा रहा था। पुलिस ये भी पता कर रही है कि क्या इसका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं। 

पुलिस पहले ही बता चुकी है कि तेजस्विनी ने आत्महत्या की है। हालाँकि इसके पीछे की वजह अभी तक नहीं बता पाई है। घटना की जाँच कर रही टीम अब सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और फोरेंसिक सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन मौत की वजह तक नहीं पहुँच पाए हैं।

यह बात भी कही जा रही है कि तेजस्विनी के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। माँ हैदराबाद के पीरजादिगुडा में रहती हैं। उनके साथ ही तेजस्विनी रह रही थी। वह पहले बंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। इसके बाद वह विशाखापत्तनम में रहने लगी थी, लेकिन अभी काफी दिनों से हैदराबाद में रहती थी।

ये बात भी सामने आई है कि तेजस्विनी मानसिक तौर पर परेशान थी। काफी दिनों से दोनों माँ-बेटी मानसिक रूप बीमार हैं।