Showing posts with label #Elena Zhukova. Show all posts
Showing posts with label #Elena Zhukova. Show all posts

अमेरिका : मीडिया टाइकून ने 92 साल की उम्र में छठी बार की सगाई: 67 साल की GF है रिटायर वैज्ञानिक

                                       रूपर्ट मर्डोक ने छठी बार सगाई की (फोटो साभार: skynews)
अमेरिका के मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक पाँचवी दफा शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में 67 साल की अपनी रिटायर हो चुकी वैज्ञानिक गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से छठी बार सगाई की है। वह अमेरिका के कई मीडिया चैनल और पब्लिकेशन के मालिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (7 मार्च 2024) को अमेरिकी अरबपति की शादी को लेकर घोषणा हुई। बताया गया कि ये शादी कैलिफोर्निया के मर्डोक के मोरागा वाइनयार्ड और एस्टेट में होगी। इस खबर के आने से पहले मर्डोग ने रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई को तोड़ा था। इस सगाई के टूटने के 5 महीने बाद उन्होंने इस वाली सगाई की जानकारी दी।

इससे पहले रूपर्ट ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान, वेंडी डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी कर चुके हैं। वहीं झुकोवा की पहली शादी रूसी तेल अरबपति अलेक्जेंडर ज़ुकोव से शादी हुई थी। उनकी बेटी दशा, एक सोशलाइट और बिजनेसवुमन हैं, जो 2017 में सादी कर चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मीडिया टाइकून रूपर्ट ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 1969 में उन्होंने यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीदे। बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई अमेरिकी प्रकाशन भी खरीदे और 1996 में जाकर उन्होंने फॉक्स न्यूज लॉन्च किया जो अब अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी न्यूज चैनल है।

इसके बाद उन्होंने 2013 में न्यूज कॉर्प की स्थापना की, जिसके जरिए वह सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट के मालिक बने। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 8.96 अरब है। उनके इतने अमीर होने के साथ वो मीडिया में विवादों के कारण भी चर्चा में रहे। दरअल, 2011 में उनका ब्रिटिश अखबार, न्यूज ऑफ द वर्ल्ड, फोन हैकिंग घोटाले में फँस गया था, जिसके कारण उसे बंद करना पड़ा। उनके ऊपर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग जैसे आरोप लगे, उनकी आलोचनाएँ हुईं थीं।