Showing posts with label #Laos. Show all posts
Showing posts with label #Laos. Show all posts

नवरात्र के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस में देखा 'लाओ रामायण' का मंचन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 10 अक्टूबर को आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस पहुंचे। लाओस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाओस में लाओ रामायण का मंचन भी देखा। लुआंग प्राबांग के रॉयल थिएटर द्वारा पेश लाओ रामायण को यहां ‘फलक फलम’ या ‘फ्रा लक फ्रा राम’ कहा जाता है। लाओस में रामायण के प्रति आज भी लोगों में काफी उत्साह है। यह दोनों देशों के बीच साझा विरासत और सदियों पुरानी सभ्यता के संबंध को दर्शाता है। दोनों देश अपनी साझा विरासत को संवारने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लाओस में वाट फू मंदिर और संबंधित स्मारकों के जीर्णोद्धार में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां के मंत्रियों के साथ लाओ रामायण की एक श्रृंखला (एपिसोड) देखी।