Showing posts with label #Senate speaker. Show all posts
Showing posts with label #Senate speaker. Show all posts

राहुल की विदेश यात्रा बनी मजाक: मुलाकात सीनेट अध्यक्ष से बताया प्रेसिडेंट से

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा एक बार फिर से मजाक बन गई है। कांग्रेस IT सेल की ओर से फैलाई गई फर्जी खबर से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। असल में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े लोगों ने फेक न्यूज फैलाई कि राहुल गांधी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति लिडियो गार्सिया से मुलाकात की है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लिडियो गार्सिया कोलंबिया के राष्ट्रपति हैं ही नहीं। लिडियो गार्सिया कोलंबिया के सीनेट यानी संसद के अध्यक्ष हैं, जो भारत में स्पीकर पद जैसा होता है। देखिए कांग्रेस आईटी सेल के पक्षकारों की ओर से फैलाई गई फर्जी खबर की झलक-