Showing posts with label #blood underwear. Show all posts
Showing posts with label #blood underwear. Show all posts

हमास आतंकियों ने महिलाओं से कुछ ऐसे किया रेप : फटे पेट, टूटी हड्डियाँ, खून सने अंडरवियर… : कपडे उतरने से मना करने पर कुदाल से कर दिया सिर कलम, तो किसी के साथ 10 ने मिल कर किया बलात्कार

इजरायल में महिलाओं के साथ बलात्कार की भयावहता का अब पता चल रहा है, हमास आतंकियों ने की थी बर्बरता (फोटो साभार: AFP/Getty/ZumPress)
हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुस कर वहाँ के आम नागरिकों को निशाना बनाया था। यहूदी मुल्क पर 5000 रॉकेट दागे गए थे और 1500 नागरिकों का नरसंहार कर दिया गया था। एक जर्मन महिला टैटू आर्टिस्ट की हत्या के बाद उसे नग्न कर हथियारों के साथ ‘अल्लाहु अकबर’ नारे लगाते हुए जुलूस निकाले जाने का वीडियो अब भी लोगों के जेहन में ताज़ा है। अब इजरायल के पुलिस-प्रशासन और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस हमले का एक और काला सच उजागर किया है।

हमास के इस्लामी आतंकियों ने न सिर्फ महिलाओं का बलात्कार किया, बल्कि पुरुषों को भी अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार बनाया। यौन शोषण के पीड़ितों के लिए काम करने वाली संस्था के प्रवक्ता येल शेरेर ने बताया कि महिलाओं एवं पुरुषों के खिलाफ दुष्कर्म के सबूत मिले हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्हें शारीरिक हिंसा का भी शिकार बनाया गया। हमास के आतंकियों ने जानबूझकर यौन अपराधों की साजिश पहले से ही रच ली थी, ताकि आम लोगों को आतंकित किया जा सके।

महिलाओं के साथ इस कदर बलात्कार हुआ था कि उनके पेट तक फट गए थे। खूब से सने अंडरवियर मिले हैं। ऐसे सैकड़ों तस्वीरें, वीडियो क्लिप्स और बयान मिले हैं जिनसे यौन अपराधों की भयावहता का पता चलता है। एक महिला ने जब कपड़े उतारने से मना कर दिया तो उसका सिर कलम कर दिया गया। कुदाल से काटे जाने के बाद उसका सिर जमीन पर लुढ़कता रहा। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भी निंदा हो रही है, जिन्होंने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी। इन आपराधिक घटनाओं की जाँच में 6-8 महीने लग सकते हैं।

 ‘वंडर विमन’ का किरदार अदा करने वाली गल गैडोट ने भी इसे लेकर आवाज़ उठाई है। एक अन्य पीड़ित महिला के बारे में पता चला है, जिसके बारे में पता चला है कि वो एक परी की तरह सुंदर थी। 8-10 हमास आतंकियों ने मिल कर उसका सामूहिक बलात्कार किया। वो लगातार चिल्ला रही थी, “बंद करो ये सब, मुझे मार डालो। तुम जो कर रहे हो उसके बाद मैं खुद ही मर जाऊँगी।” महिलाओं से इस कदर बलात्कार किया गया कि उनके हाथ-पाँव की हड्डियाँ तक तोड़ डाली गईं।