Showing posts with label #cctv. Show all posts
Showing posts with label #cctv. Show all posts

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस MLA ने पत्नी के बेडरूम में लगाए CCTV, प्रेमिका से करवाते थे टॉर्चर

हिमाचल प्रदेश के कॉन्ग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर उनकी पत्नी सुदर्शना ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सुदर्शना का कहना है कि उनके बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे। विक्रमादित्य का शादी से पहले से अमरीक नाम की किसी महिला से अफेयर चल रहा था। यह शादी के बाद भी जारी रहा। सुदर्शना का कहना है कि विक्रमादित्य इस महिला से भी उन्हें टॉर्चर करवाते थे।

सुदर्शना ने घरेलू हिंसा को लेकर उदयपुर की कोर्ट में मामला दर्ज करवा रखा है। इसमें विक्रमादित्य सिंह के अलावा अपनी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की एक युवती को आरोपित किया है। पहले इन सबके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की बात सामने आई थी। अब अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कोर्ट की वेबसाइट पर गलत सूचना अपलोड हो गई थी। अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी नहीं किया है। आरोपितों के आवेदन पर सूचना दुरुस्त कर दी गई है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार सुदर्शना सिंह का कहना है कि उनके पति व‍िक्रमाद‍ित्‍य स‍िंंह का शादी से पहले से ही अमरीक नाम की लड़की से अफेयर था। वे उसी से शादी करना चाहते थे। लेकिन एक पंड‍ित के कहने पर यह शादी नहीं हुई। पंड‍ित का कहना था कि यदि वे अमरीक से पहली शादी करेंगे तो उनकी मौत हो जाएगी। सुदर्शना के अनुसार इसके बाद साज‍िश के तहत व‍िक्रमाद‍ित्‍य ने उनसे शादी की।

सुदर्शना के अनुसार जब तक व‍िक्रमाद‍ित्‍य के पिता वीरभद्र स‍िंंह जीव‍ित रहे, उन्‍हें अच्‍छे से रखा गया। लेक‍िन बाद में उन्‍हें परेशान क‍िया जाने लगा। सुदर्शना का आरोप है क‍ि व‍िक्रमाद‍ित्‍य व उनकी माँ प्रतिभा स‍िंंह उनके घराने को छोटा बताकर ताना मारते थे। दहेज को लेकर भी प्रताड़ित करते थे। कहा करते थे क‍ि उन्‍हें उनकी हैस‍ियत के ह‍िसाब से दहेज नहीं द‍िया गया।

सुदर्शना के वकील भंवरसिंह देवड़ा का कहना है क‍ि जुलाई में वीरभद्र स‍िंंह की मौत के बाद सुदर्शना को उदयपुर भेज द‍िया गया था। बकौल वकील सुदर्शना का कहना है क‍ि व‍िक्रमाद‍ित्‍य का दूसरी मह‍िला के साथ अफेयर है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। सुदर्शना ने रहने के ल‍िए मकान और भरण-पोषण के ल‍िए हर माह पैसे की माँग की है। मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी 2023 को न‍िर्धार‍ित की गई है।

वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। अभी उनके बेटे विक्रमादित्य विधायक तो उनकी पत्ली प्रतिभा सिंह सांसद हैं। हिमचाल विधानसभा चुनावों में कॉन्ग्रेस की जीत के बाद वीरभद्र सिंह की विरासत का हवाला देकर ये मुख्यमंत्री के पद पर दावेदारी भी जता रहे थे।

तमिलनाडु : ऐतिहासिक अरुणाचलेश्वर मंदिर में देवता के मुख पर CCTV

                                                           देवता के मुँह पर कैमरा 
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक मंदिर में देवता के चेहरे पर ही सीसीटीवी (CCTV) कैमरा लगाने का मामला सामने आया है। भाजपा (BJP) ने इसकी आलोचना करते हुए राज्य की डीएमके सरकार (DMK Government) को कठघरे में खड़ा किया है।

मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले (Tiruvannamalai District) के अरुणाचलेश्वर मंदिर (Arunachaleshwara Temple) का है। इस मंदिर में स्थित एक मूर्ति के चेहरे पर कैमरा लगा दिया गया था। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष ने इसकी आलोचना की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार में मूर्तियों के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा, “एक देवता के चेहरे पर कील ठोक कर एक कैमरा लगा दिया गया, क्योंकि नास्तिक हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का प्रबंधन कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सही दिमाग का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा। यह डीएमके की एक सुनियोजित कार्रवाई है, क्योंकि वे बहुमत के लिए मुद्दे बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करना चाहते हैं। इस बर्बरता की जिम्मेदारी कौन लेगा?”

राज्य के बंदोबस्ती विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “देवताओं के प्राचीन आभूषणों और गहनों को पिघलाकर सोने की छड़ों में बदला जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। डीएमके आध्यात्मिक मान्यताओं का लगातार अनादर कर रही है। इसे न तो लोग माफ करेंगे और न ही देवता।”

अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारियों के लिए प्रशिक्षण की अवधि को भी पाँच साल से घटाकर एक साल कर दी गई है। यह बेहद निंदनीय है। डीएमके अपनी विचारधारा को परंपराओं और आध्यात्मिक मठों पर थोपने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के राज्य प्रमुख ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नास्तिक होने के बावजूद भी लोगों की संस्कृति, परंपरा, विश्वास और अगम नियमों को संरक्षित करे और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ ना करे।

कार्तिगई दीपम उत्सव के मद्देनजर पुलिस द्वारा मंदिर के अंदर कुल 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार आयोजित इस उत्सव में लगभग 30 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखकर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं।

दीपम उत्सव 5 और 6 दिसंबर को होगा। 6 दिसंबर को अयोध्या के बाबरी ढाँचा गिराए जाने की भी बरसी है। पुलिस का कहना है कि यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है कि किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो।

सावधानी के मद्देनजर इस पाँच मंजिला ऐतिहासिक मंदिर के अंदर 70 फुट ऊँचे कट्टई गोपुरम पर द्वारपाल (संरक्षक देवता) के चेहरे पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। मंदिर में चार मुख्य गोपुरम और 5 छोटे गोपुरम हैं।

जब भक्तों ने द्वारपाल के चेहरे पर सीसीटीवी कैमरा देखा तो हंगामा कर दिया। कैमरा लगाने से वहाँ का प्लास्टर हट गया और मूर्ति का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया। हंगामे को देखते हुए अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया और वहाँ से कैमरा हटाने के लिए कहा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त चेहरे का भी मरम्मत कर दिया गया है।