Showing posts with label #civil war. Show all posts
Showing posts with label #civil war. Show all posts

राहुल के INDI Alliance सहयोगी केजरीवाल का करीबी नदीम अली कराना चाहता है गृहयुद्ध!; INDI Alliance खामोश क्यों ?


सत्ता के लिए आदमी कितना गिर सकता है, ये आप INDI Alliance के सहयोगियों की सोच में देख सकते हैं। एक तरह जहां राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस के सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद, मणिशंकर अय्यर और सज्जन वर्मा कह रहे हैं कि जो बांग्लादेश में हुआ वो देश में भी हो सकता है और जनता पीएम हाउस में घुस सकती है। वहीं उनके गठबंधन सहयोगी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी नदीम अली खुलेआम देश में गृहयुद्ध की वकालत कर रहा है। केजरीवाल और संजय सिंह के बेहद करीबी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नदीन अली भारत में भी बांग्लादेश जैसा गृहयुद्ध चाहता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को गृहयुद्ध के लिए भड़काते हुए वो कहता है कि ‘देश में गृहयुद्ध होना चाहिए। इसकी बहुत जरूरत है। नागपुरी संतरों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। आर-पार की लड़ाई में प्रधानसेवक देश छोड़कर भाग जाएगा। पूरा देश संघियों से खार खाया बैठा है।’ आपको याद होगा कि 2020 के दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी केजरीवाल का करीबी आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन था। अब पार्टी का एक और कार्यकर्ता गृहयुद्ध की धमकी दे रहा है। नदीम अली के देश विरोधी सोच को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

केजरीवाल और संजय सिंह के इस करीबी नदीम अली के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग सरकार और पुलिस-प्रशासन से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग केजरीवाल और संजय सिंह के साथ नदीम अली का फोटो शेयर कर आम आदमी पार्टी पर तंज भी कस रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं…