Showing posts with label #lenskart. Show all posts
Showing posts with label #lenskart. Show all posts

‘लाहौर में कंपनी खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है’: बाबा बागेश्वर ने लेंसकार्ट को सुनाई खरी-खरी


आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में कर्मियों को कलावा और तिलक ना लगाने देने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लेंसकार्ट के मालिक पर जमकर भड़ास निकाली है और कंपनी को भारत छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर जाने की सलाह दी है। प्रयागराज में कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शात्री ने यह टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा, “एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है, उसने अपने वर्करों को बोला है कि हमारे यहाँ कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता, मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता, सिंदूर लगा के नहीं आ सकता। तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है। तेरे कक्का का भारत है क्या, हमारे तो बाप का भारत है।”

अवलोकन करें:-

Lenskart controversy : CEO की पत्नी निधि मित्तल बंसल ने बंद किया अपना X अकाउंट; ये कालनेमि हिन्दू मुस्लिम कट्टरप

बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिनको तिलक-चंदन-राम-हनुमान से दिक्कत है वो पतली गली पकड़ कर लाहौर निकल ले। उन्होंने कहा, “लेंसकार्ट वालों से कहेंगे कि बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, अभी भी मौका है सुधर जाओ, वरना भारत का कानून सुधार भी देता है और यूपी की पुलिस तो वैसे भी फेमस है।”