Showing posts with label #make your women sleep with. Show all posts
Showing posts with label #make your women sleep with. Show all posts

गुजरात : सियासत का गिरता स्तर : ‘अपनी माँ-बहनों को भेज दो, पता चल जाएगा राहुल गाँधी नपुंसक हैं या नहीं’: खुले मंच से कांग्रेस नेता, प्रताप दुधात

आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए विधायक भूपत भयानी ने राहुल गाँधी पर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी की मर्दांगनी चेक करने के लिए अपनी माँ-बहनों को भेज दो, तब तुम्हें पता चल जाएगा कि वो ‘नपुंसक’ हैं या नहीं। प्रताप दुधात वैसे तो भूपत भयानी के ‘आपत्तिजनक’ बयान पर जवाब दे रहे थे, लेकिन जवाब देने की जगह उन्होंने माँ-बहनों को ही बीच में ला दिया।

प्रताप दुधात इस वीडियो में गुजराती में बोलते दिख रहे हैं, “दो दिन पहले विसावदर में एक घटना हुई थी। विसावदर में आप के पूर्व विधायक ने राहुल गाँधी के बारे में ऐसा बयान दिया, जो नहीं दिया जाना चाहिए। मैं बीजेपी वालों से कहना चाहता हूँ कि आपने राहुल जी के बारे में जो बयान दिया, जो भाषा आपने राहुल जी के बारे में इस्तेमाल की। मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि आपके घर से वहाँ कौन गया था ये चेक करने के, कि राहुल गाँधी ‘नपुंसक’ हैं।”

प्रताप दुधात के इस बयान पर बीजेपी ने उनकी तीखी निंदा की है। बीजेपी के गुजरात प्रदेश मीडिया विभाग के सह-संयोजक जुबिन अत्रा ने प्रताप का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “दूसरों की बहन-बेटियों पर कांग्रेस के विचार सुनें। कांग्रेस नेता प्रताप दुधात ने साफ कहा है कि अपने बेटे-बेटियों को राहुल गाँधी के पास भेजकर उनकी मर्दानगी माप लें। ये कितना घटिया बयान है। यह प्रताप दुधात नहीं बल्कि कांग्रेस का डीएनए बोल रहा है।”

प्रताप दुधात पूर्व विधायक हैं, जो 2017 में कांग्रेस के टिकट पर सावरकुंडला विधानसभा सीट से चुने गए थे। उन्होंने 2022 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार से हार गए। फिलहाल वह अमरेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भूपत भयानी ने क्या कहा था?

वहीं, बीजेपी नेता भूपत भयानी के बयान की बात करें तो उन्होंने विसावदर में पार्टी के एक चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गाँधी को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “देश को राहुल गाँधी जैसे नपुंसक के हाथ में नहीं सौंपा जा सकता। हर कोई ये बात समझ सकता है। आलिया, मालिया, जमालिया सभी एक घड़े से पानी पी रहे हैं, क्योंकि दूसरे छोर पर हमारा शेर नरेंद्र मोदी है।”
हालाँकि बाद में उन्होंने इस मामले पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा, ”मेरी मंशा थी कि नरेंद्र मोदी और राहुल गाँधी की तुलना नहीं की जा सकती। देश की बागडोर नरेंद्र भाई जैसे योग्य नेतृत्व के हाथों में सौंपी जा सकती है। यह चुनाव से संबंधित था और मुझे बोलने की आजादी है। मैं अपनी बात जनता के सामने रख सकता हूँ। मेरा कोई और इरादा नहीं था। पीएम मोदी के लिए सोनिया गाँधी “मौत का सौदागर” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल चुकी हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये उनका निजी बयान था, इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।