Showing posts with label #nutritional foods. Show all posts
Showing posts with label #nutritional foods. Show all posts

स्वास्थ्य : सर्दियों में महिलाएं बिना भूले रोज खाएं ये 5 सुपरफूड्स, हड्डियों का दर्द और कमजोरी रहेगी दूर

महिलाएं अपने खान-पान और सेहत पर अधिक ध्यान नहीं देतीं। इससे होने वाली पोषक तत्वों की कमी जब बहुत अधिक बढ़ जाती है तो इससे उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी या शरीर में पोषक तत्वों की कमी की संभावना महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि महिलाएं अपने खान-पान और सेहत पर अधिक ध्यान नहीं देतीं। पोषक तत्वों की कमी जब शरीर में बहुत अधिक बढ़ जाती है तो इससे उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

पोषक तत्वों की कमी का रिस्क अधिक

डॉक्टरों के अनुसार, महिलाओं के शरीर की बनावट भी ऐसी होती है कि उन्हें अधिक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। जब उन्हें पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन नहीं मिलता तो इससे उन्हें मांसपेशियों में कमजोरी, हाई ब्लड प्रेशर और कैल्शियम डेफिशिएंसी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, आयरन की कमी के चलते पीरियड्स के दौरान उन्हें अधिक तकलीफ हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ फूड्स का सेवन करने से महिलाओं को ना केवल पोषण प्राप्त होता है बल्कि उनकी हेल्थ में भी सुधार होता है। यहां पढ़ें ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में, जो हर महिला को खाने चाहिए।

खजूर

सस्ते होने के बावजूद खजूर की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर फूड्स में होती है। महिलाओं में होने वाली खून की कमी और एनिमिया की समस्या को कम करता है खजूर। सूखे खजूर, कच्चे खजूर और छुआरों में आयरन के अलावा ज़िंक, फॉस्फोरस और कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो इसे इंस्टैंट एनर्जी देनेवाला फूड बनाते हैं।

तिल

महिलाओं के लिए सबसे गुणकारी फूड्स में से एक है तिल। सफेद और काली तिल में एंटीऑक्सीडेंट्, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैहं। ये सभी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, एनिमिया से आराम दिलाते हैं और एंटी-एजिंग प्रभाव भी डालते हैं। तिल खाने से हार्मोनल इम्बैलेंस में भी मदद होती है।

आंवला

यह एक सुपरफूड है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन जैसे तत्व आंवले में पाए जाते हैं। ये तत्व हार्मोन्स के असंतुलन को कम करते हैं। साथ ही दांतों और हड्डियों को भी मजबूती देता है।

काली किशमिश

मुनक्का या काली किशमिश भी महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कमजोरी, थकान और डल स्किन जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है किशमिश का सेवन। 

नारियल

हेल्दी फैट्स से भरपूर होने के कारण नारियल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह वेट लॉस करता है और एनर्जी देता है। नारियल डिहाइड्रेशन से बचाता है और इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
Text credit : https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-indian-superfoods-best-nutritional-foods-for-women-in-india-in-hindi-1047769/woman-healthy-diet-1047795