Showing posts with label #sex for grade scandal. Show all posts
Showing posts with label #sex for grade scandal. Show all posts

अफ्रीका : ‘सेक्स करो, मार्क्स पाओ’: हसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों का ‘सेक्स फॉर ग्रेड’ स्कैंडल

साभार: अफ्रीका न्यूज
अफ्रीका के इस्लामी देश मोरक्को के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को छात्राओं को सेक्स के बदले अच्छे ग्रेड (#Sex For Grade) के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। 12 जनवरी, 2022 को अदालत ने आरोपित प्रोफेसर को छात्राओं के खिलाफ अश्लील बर्ताव, यौन शोषण और हिंसा के मामले में दोषी पाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मोरक्को के सेटेट (Settat) शहर में स्थित हसन आई विश्वविद्यालय (Hassan I University) का है। इस विश्वविद्यालय के लॉ और अर्थशास्त्र विभाग का प्रोफेसर लंबे समय से छात्राओं को अच्छे नंबर देने के बदले सेक्स करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। इसमें उसके अलावा 4 अन्य प्रोफेसर भी शामिल हैं।

मोरक्को के लोकल टीवी चैनल 2एम ने 13 जनवरी 2022 को एक रिपोर्ट में बताया कि ‘सेक्स-फॉर-ग्रेड’ स्कैंडल के आऱोपित चार अन्य प्रोफेसरों को 24 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।
मोरक्को वर्ल्ड न्यूज के अनुसार, सितंबर 2021 में आरोपित प्रोफेसरों और छात्रों के बीच लीक हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें प्रोफेसरों ने कथित तौर पर ‘अच्छे ग्रेड’ के बदले में छात्राओं को उनके साथ सेक्स करने के लिए कहा था।

इस सेक्स फॉर ग्रेड स्कैंडल के सामने आने के बाद हसन विश्वविद्यालय के कानून और अर्थशास्त्र के संकाय के डीन ने नवंबर 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालाँकि, एक शिकायतकर्ता ने 70,000 दिरहम (14,17,661.34 रुपए) के मुआवजे के बाद सभी कानूनी कार्रवाइयों से आरोपित को मुक्त कर दिया था।

इस घटना के सामने आने के बाद देश के कोने-कोने से पीड़ित सामने आए और अपने साथ हुई अमानवीयता के बारे में समाज को बताया। इसी क्रम में उत्तर-पूर्वी शहर औजदा की एक पूर्व छात्रा ने भी अपने साथ हुए स्कैंडल के बारे कहा कि नेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट के एक प्रोफेसर ने उसे ओरल सेक्स नहीं करने पर उसका कैरियर तबाह करने की धमकी दी थी। हंगामे के बाद पिछले महीने सरकार ने जाँच शुरू की थी।

इस्लामिक रुढ़िवादी देश मोरक्को में इस तरह के मामलों में यह पहली बार है जब अदालत ने सजा सुनाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरक्को में इस तरह की घटनाओं की एक बड़ी श्रृंखला है, जिनकी वजह से मोरक्को के विश्वविद्यालयों की छवि को खासा नुकसान पहुँचा है।