Showing posts with label #sexually assualting. Show all posts
Showing posts with label #sexually assualting. Show all posts

छत्तीसगढ़ : 70 साल का हमीउद्दीन कई दिनों तक गायों के साथ करता रहा अश्लीलता, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 70 साल के मुस्लिम बुजुर्ग हमीउद्दीन को गाय के साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो सामने आई। इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए गौ सेवकों ने पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें मूलरूप से यूपी के महाराजगंज का रहने वाला हमीउद्दीन गाय के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहा है। इस वीडियो पर गौ सेवक ने आमानाका थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि हमीउद्दीन पिछले 7 दिनों से गायों के साथ ऐसा गंदा काम कर रहा था।

गौ सेवक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जाँच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है और साफ कहा कि ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।