Showing posts with label 58 pc people satisfied. Show all posts
Showing posts with label 58 pc people satisfied. Show all posts

आज हुए लोकसभा चुनाव तो NDA को मिलेंगी 324 सीटें, मोदी सरकार के कामकाज से 58% लोग संतुष्ट: INDI गठबंधन की घटेंगी सीटें, LoP के तौर पर भी राहुल गाँधी फेल


2024 के लोकसभा चुनावों के साल भर बाद BJP के नेतृत्व वाली NDA की लोकप्रियता बढ़ी है। नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट हैं। यदि आज चुनाव हुए तो एनडीए लोकसभा की 324 सीटें जीत सकती है। अकेले बीजेपी की सीटें भी 2024 के 240 से बढ़कर 260 होने का अनुमान है। वहीं, विपक्ष के तौर पर राहुल गाँधी की भूमिका लोगों को प्रभावित नहीं कर रही है और INDI गठबंधन की सीटें 2024 के 234 से घटकर 208 हो सकती है।

कांग्रेस से LoP पद भी जाने की संभावनाएं लगाई जा रही है, क्योकि LoP पद को राहुल गाँधी ने जरुरत से ज्यादा कलंकित किया है। दूसरी बात यह कि यह सर्वे भी मोदी की माँ को गाली देने से पहले का है। अगर सर्वे गाली देने के बाद होता है बीजेपी 300 पार और NDA 400 के आसपास जा सकता है। INDI गठबंधन 200 से भी नीचे जा सकता है और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही होगा।   

जनता का यह मिजाज इंडिया टुडे और सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे से सामने आया है। इस सर्वे के आँकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं, जब INDI गठबंधन ‘वोट चोरी’ का प्रोपेगेंडा रचकर जनादेश को खारिज करने की कोशिश में जुटा है।

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी आज भी देश के लोगों की पहली पसंद हैं। 52 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पीएम के तौर पर वे सबसे बेहतर हैं। वहीं, 25% लोग ही राहुल गाँधी को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। एनडीए में नरेंद्र मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए 28% लोगों की पसंद अमित शाह, 26% लोगों की पसंद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 7% लोगों की पसंद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं।

सर्वे के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया। 34 प्रतिशत लोगों ने उनके कार्यकाल को ‘बहुत अच्छा’ और 24 प्रतिशत लोगों ने ‘अच्छा’ बताया। यानी 58 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट हैं। वहीं विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गाँधी के प्रदर्शन को 15% लोगों ने ‘खराब’ और 12% लोगों ने ‘बहुत खराब’ बताया है।

17 प्रतिशत लोग अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण को एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। 12 प्रतिशत लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर, 10 प्रतिशत लोगों ने बुनियादी ढाँचे के विकास, 9 प्रतिशत लोगों ने अनुच्छेद 370 के खात्मे, 7 प्रतिशत लोगों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं और 6 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को बड़ी उपलब्धि बताया है।

यह सर्वे 1 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच किया गया। 2 लाख 6 हजार 826 लोगों से रायशुमारी की गई। इसमें हर जाति, धर्म, मजहब के लोग शामिल हैं। आज तक की रिपोर्ट में इन आँकड़ों में मोटे तौर पर 3 प्रतिशत का मार्जिन एरर होने की बात कही गई है।

इन आँकडों से यह स्पष्ट है कि 11 साल से लगातार सत्ता में बने रहने के बावजूद देश के आमलोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख बरकरार है। लोग उनके सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। साथ ही विपक्षी प्रोपेगेंडा के झाँसे में लोग नहीं आ रहे हैं।