Showing posts with label Air strike by India. Show all posts
Showing posts with label Air strike by India. Show all posts

पाकिस्तान का दावा-भारतीय पनडुब्बी हमारे इलाके में घुसी, भारत ने खोल दी पोल

पाकिस्तान का दावा-भारतीय पनडुब्बी हमारे इलाके में घुसी, भारत ने खोल दी पोलभारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है। इस एयरस्ट्राइक  के बाद पाकिस्तान आए दिन झूठे दावे कर रहा है। अब उसने एक नया दावा किया है। उसका कहना है कि मार्च 4 को भारतीय सबमरीन ने उसकी समुद्री सीमा में घुसने का असफल प्रयास किया था।लेकिन पाकिस्तान के इस झूठे दावे की भारत ने पोल खोल दी है।
पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मार्च 5 को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने ‘‘असली’’ बताया।चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई। भारत ने उसके इस दावे को झुठलाते हुए कहा कि पाकिस्‍तान ने जो फुटेज दिखाई है, वह 2016 की है।
इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पाई।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’
उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और ‘‘शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए।’ नौसेना ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है।’ नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत में विपक्ष पाकिस्तान पर हुए हवाई हमले और उससे पूर्व हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। लेकिन नौ....

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था।
इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें मार्च 1 को भारत को सौंपा गया था।