Showing posts with label BBM. Show all posts
Showing posts with label BBM. Show all posts

विपक्ष को हराने के लिए नई पार्टियों का गठन करवा रही है भाजपा -- प्रकाश आंबेडकर

Prakash Ambedkar
भारिप बहुजन महांसघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने बीजेपी पर विपक्ष के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
भीमराव आंबेडकर के पोते और पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर ने अक्टूबर 27 को आरोप लगाया कि विपक्ष को हराने के लिए बीजेपी विभिन्न राज्यों में नई पार्टियां खड़ी कर रही है। फिर चाहे वो मध्य प्रदेश हो या फिर उत्तर प्रदेश।
प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले नई पार्टियों के गठन के बीजेपी की चाल है। क्योंकि लोग बीजेपी के काम से खुश नहीं है। ऐसे में बीजेपी नई पार्टियों का गठन कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। जिससे बीजेपी चुनावों में फायदा उठा सके।
प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि हालांकि मैं यह बात पूरे दावे के साथ नहीं कह रहा हूं लेकिन मुझे पत चला है कि बीजेपी ने विभिन्न राज्यों में विपक्ष को कमजोर करने के लिए 42 राजनीतिक पार्टियों का गठन करवाया है। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को अंबेडकर स्मारक पर जाने की चुनावी नौटंकी बंद कर देनी चाहिए।
आंबेडकर ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ दलितों के लिए आदर्श नहीं हैं बल्कि देश की मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था के भी निर्माता रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के नेता चुनाव के वक्त वोट पाने के लिए बाबा साहब का नाम लेना का दिखावा करता है। लेकिन आम जनता बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की हकीकत जानती है।