Showing posts with label CINE. Show all posts
Showing posts with label CINE. Show all posts

मैं पाकिस्तान जाकर शो करूंगी, कोई रोक सकता है तो रोक ले--शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे-मीका सिंह
शिल्पा शिंदे-मीका सिंह
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार 
शिल्पा शिंदे कोई ऐसी पहली नायिका नहीं हैं, जो पाकिस्तान के समर्थन में आयी है। बॉलीवुड में के एक नहीं हज़ारों शिल्पाओं का जमावड़ा है। जो पाकिस्तान के लिए एक ताकत बन रही है, इन्हीं लोगों के दम पर आर्थिक अभावों से टूटा पाकिस्तान भारत के विरुद्ध जहर उगल रहा है। इन लोगों को देश नहीं, बल्कि देश के दुश्मनों से ज्यादा प्यार है।  
स्मरण हो, बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कराची जाकर जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में शो किया था। इस शो को लेकर मीका सिंह ऐसे फंसे कि 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि, मीका सिंह के माफी मांगने के बाद उन पर लगाए बैन को रद्द कर दिया गया है। लेकिन यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने भी मीका सिंह के मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। मीका समर्थन करते हुए उन्होंने चुनौती दी कि वह खुद पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करेंगी, कोई उन्हें रोक सकता है तो रोक कर दिखाए। 
स्पॉट बॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, मीका सिंह के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "उन्होंने माफी भले ही मांग ली हो, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं कि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो लोगों को उनके काम करने से रोक सके। मैं यह नहीं जानती कि वह अब दोबारा पाकिस्तान में परफॉर्म करेंगे या नहीं, लेकिन मैं वहां जाने और उस देश में शो करने के लिए वीजा अप्लाई करने की सोच रही हूं। मैं देखती हूं कि कौन मूझे रोकता है। अगर मुझे इस चीज के लिए सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज उठाने और लड़ने की जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा जरूर करूंगी। हम अपने आप को स्वतंत्र कहते हैं, लेकिन क्या वाकई में हम स्वतंत्र हैं?"
शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, "मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि मीका सिंह ने उस क्राइम के लिए माफी मांगी, जो उन्होंने किया ही नहीं था। लेकिन मैं समझ सकती हूं कि यह निर्णय लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया होगा। मैं यह पूछती हूं कि इन संगठनों को किसने अधिकार दिया है कि वह लोगों को बैन कर सकें और उनसे माफी मांगने के लिए दबाव बना सकें. यह सब मेरे साथ भी हुआ था, जब इन संगठनों ने लोगों को मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि उनके इस निर्णय के बाद भी मैंने वो नहीं किया जो वे चाहते थे। आज मैं किसी भी संगठन से जुड़ी नहीं हूं, लेकिन मैंने काम करना बंद नहीं किया है। इसलिए अगर किसी को लगता है कि उनके बैन ने मेरे करियर को खत्म कर दिया है, तो निराश करने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है।"
अब बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने मीका सिंह को सपोर्ट किया है। शिल्पा के फैन पेज पर उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस मीका के समर्थन में बोल रही हैं। शिल्पा शिंदे ने कहा- ''पाजी आपने कोई गलती नहीं की है। ना ही कोई आपको बैन कर सकता है। ये बैन शब्द बिल्कुल गलत है। सुरेश गुप्ता जैसे कई गुप्ता पड़े हैं। इनका खुद का कोई वजूद नहीं है।''

शिल्पा ने कहा, ''CINE को बोलो कि अपने आर्टिस्ट के शोषण को रोके। ना कि आप पर बैन लगाए।आपका हक है। किसी को भी कोई बैन नहीं कर सकता। ये इंडस्ट्री में जो बैन शब्द का इस्तेमाल होता है वो बकवास है। पाकिस्तान और इंडिया के बीच जो चल रहा है हमें वीजा मिला हम गए। हमारी दोस्ती है हम बिल्कुल निभाएंगे। हम हिंदुस्तान में रहने वाले हैं। हिंदुस्तान में रहने वालों का दिल खुला है और बहुत बड़ा है।"
Related image
इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू के इमरान खान के शपथ समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जाकर जावेद बाजवा से गले मिलने पर हुए विवाद पर भी शिल्पा सिद्धू के पक्ष में खड़ी हुई थी। बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे अपने व‍िवादि‍त स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा वे अपने बयानों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में रही हैं लेकिन इस बार तो ट्रोल्स ने हद कर दी है भाबीजी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस को ट्रोलर्स ने रेप करने की धमकी तक दे डाली है दरअसल, शिल्पा ने नवजोत सिंह सिद्धू के पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान का समर्थन किया था जिसके बाद से एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ट्रोलिंग पर बोलते हुए शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही उन्होंने कहा- "मैं इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी समय आ गया है कि अथॉरिटी कड़ा एक्शन लें और ऐसे लोगों को धर दबोचे जो महिलाओं पर हमले करते हैं मैं इन लोगों को भी आंतकी बुलाती हूं जिनके काम जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर जैसे गलत होते हैं" 
उन्होंने कहा- "पाजी ने क्या गलत कहा? लोग उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहते हैं उन्होंने आतंकवाद को कहां सपोर्ट किया? मैं सहमत हूं कि वे अपने दोस्त इमरान खान के खिलाफ ना बोलकर शायद पॉलिटिकली सही होंगे, लेकिन आपको समझना होगा कि उन्होंने साथ में कई सालों तक खेला हैक्यों हर कोई उनके पीछे पड़ा है। "कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर किए जाने पर शिल्पा ने कहा- "मैं पूरी तरह से किसी पर बैन लगाने की घटना के खिलाफ हूं, जिसके विचार आपके साथ नहीं हैं अफसोस की बात यह है कि CINTAA और दूसरी इंडस्ट्री भी इसमें समान रूप से उलझे हुए हैं आप मुझे अपनी आजीविका कमाने के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते बता दें, सिद्धू के पाकिस्तान के समर्थन करने के बाद हर तरफ से उनकी आलोचना हो रही थी। उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाए जाने की खबर हो रही थीमुंबई की फिल्म सिटी में उनकी एंट्री बैन किए जाने की मांग की गई थी फिल्मकार अशोक पंडित ने सलमान खान से सिद्धू को शो से बाहर करने की अपील की थी। कपिल ने भी सिद्धू को सपोर्ट किया थाजिसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottKapilSharmaShow और #UnsubscribeSonyTV के बाद #BoycottKapilSharma ट्रेंड करने लगा था।