Showing posts with label Gates Foundation. Show all posts
Showing posts with label Gates Foundation. Show all posts

राजीव गांधी फाउंडेशन : लाइब्रेरी के लिए दान में मिले लाखों रुपए किस किसने डकारे?

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार द्वारा संचालित राजीव गांधी फाउंडेशन का एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली और बाराबंकी के पुस्तकालयों में किताबें मुहैया कराने और दूसरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए अमेरिका के मेलिंडा गेट्स ट्रस्ट ने 2013 में राजीव गांधी फाउंडेशन को एक लाख डॉलर रुपए यानि करीब 63 लाख रुपये दान में दिए थे, लेकिन इस फंड में हेराफेरी की गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार बाराबंकी के लाइब्रेरियन का कहना है कि उन्हें कोई फंड नहीं मिला है, जबकि रायबरेली स्थित लाइब्रेरियन का कहना है कि उसे सिर्फ एक लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। 
राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीनी सरकार से फंड लेकर चीन के पक्ष में लॉबिग करने का मामला प्रकाश में आ चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष फंड को राजीव गांधी फाउंडेशन में ट्रांसफर करने भी खुलासा हो चुका है। इन सब खुलासे के बाद गृह मंत्रालय ने एक अंतरमंत्रालय कमेटी बना दी है। अंतरमंत्रालय समिति राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की भी जांच करेगी। कमेटी इन फाउंडेशन की फंडिंग और इनके द्वारा किए गए उल्लंघनों की जांच करेगी। इस जांच में पीएमएलए एक्ट, इनकम टैक्स एक्ट, एफआरसीए एक्ट के नियमों के उल्लंघन की जांच शामिल है। इस कमेटी की अगुवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के स्पेशल डायरेक्टर करेंगे।



अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
लगता है, कांग्रेस और घोटालों का चोली-दामन का साथ है, एक घोटाले से मुक्ति मिल नहीं पाती, दूसरा घोटाला सिर उठा लेता है। ...
देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस और गांधी परिवार ने 60 सालों तक देश को जमकर लूटा है। अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम, बोफोर्स घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, जमीन घोटाला… न जाने कितने ऐसे स्कैम हैं, जो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े हैं।