Showing posts with label Ghana woman. Show all posts
Showing posts with label Ghana woman. Show all posts

‘तू ज़ाफ़ी’ में मिला पुरुष के लिंग जैसा टुकड़ा, मांस खाने से पहले घाना की महिला ने दी ये सलाह

                                                खाना खाने के दौरान मिला पुरुष के लिंग जैसा माँस का टुकड़ा
अफ्रीकी देश घाना (Ghana) की एक महिला को खाना खाने के दौरान खाने में पुरुष लिंग (Penis) जैसा माँस का टुकड़ा मिला है। यह टुकड़ा तू ज़ाफ़ी (Tuo Zaafi) नामक डिश में मिला है जिसे एक स्ट्रीट फ़ूड विक्रेता से खरीदा गया था। महिला ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया। 

तू ज़ा का मुफ़ी घाना का मुख्य भोजन है। यह माँस और चावल के साथ बनता है। वायरल वीडियो में महिला माँस के टुकड़े को दिखा कर लोगों से खाने से पहले चीजें ठीक से चेक करने के लिए कहती दिख रही है। महिला ने खुद को सदमे में भी बताया।

उनके मुताबिक वह बीमार कर देने जैसा है। इस वीडियो पर कई नेटिज़ेंस ने अपनी अलग-अलग राय दी है। कुछ ने महिला को पुलिस में शिकायत करने के लिए बोला है।

फिलहाल घाना में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। साल 2016 में अकौसा नाम की एक महिला को भी अकरा इलाके में अपने खाने में कुछ इसी तरह का माँस का टुकड़ा मिला था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। उस समय भी डिश तू ज़ाफ़ी ही थी।