Showing posts with label Hyderabad Encounter. Show all posts
Showing posts with label Hyderabad Encounter. Show all posts

एक हफ्ते पहले ही ट्विटर पर पुलिस को बताया था एनकाउंटर का पूरा प्लान!

हैदराबाद: इस शख्स ने एक हफ्ते पहले ही ट्विटर पर पुलिस को बताया था एनकाउंटर का पूरा प्लान!
इसी जगह हुआ था एनकाउंटर 
महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के बाद हुए एनकाउंटर की तारीफ के साथ-साथ आलोचना भी हो रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी है. एक ऐसा ट्वीट जहां पुलिस को एक शख्स ने रेप और मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर का पूरा प्लान बताया है. यह ट्वीट देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि पुलिस एनकाउंटर की कार्यप्रणाली पूरी तरह इस ट्वीट से मेल खाती है.
ये ट्वीट @konafanclub नाम के हैंडल से 1 दिसंबर को सुबह 5 बजे के आसपास किया गया था. ये ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं था. यह अकाउंट अब डिलीट भी कर दिया गया है. छानबीन के बाद पता चला कि इस अकाउंट को इस साल फरवरी में किसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया था.
इस ट्वीट में लिखा था, 'सर अगर आप इन्हें सज़ा देना चाहते हैं तो इन सबको घटनास्थल पर लेकर जाएं, जहां महिला डॉक्टर को जलाया गया था. वहां क्राइम सीन रिक्रिएट करें. मुझे पूरा यकीन है कि आरोपी वहां से भागने की कोशिश करेंगे. इतना ही नहीं मुझे ये भी पूरा यकीन है कि इसके बाद पुलिस को इन पर गोली चलाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा. कृपया इस बारे में एक बार सोचिए.'
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शायद हैदराबाद की पुलिस ने इस ट्वीट को गंभीरता से लिया. ओरिजनल ट्वीट के स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए कई लोगों ने इसके बाद पुलिस की तारीफ की है.

ऐसे हुआ एनकाउंटररिमांड के दौरान पुलिस चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई. पुलिस पूरे घटना को आरोपियों की नजर से समझना चाह रही थी. इसी दौरान इन चारों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की. ऐसे में पुलिस के सामने गोली चलाने के अलावा कोई चारा नहीं था. उन्होंने इन्हें पकड़ने के लिए गोलियां बरसा दी. देखते ही देखते चारों आरोपी वहीं ढेर हो गया.