Showing posts with label Prince Habeebuddin Tucy. Show all posts
Showing posts with label Prince Habeebuddin Tucy. Show all posts

मुगल वंशज प्रिंस हबीबुद्दीन तुसी : "अगर अयोध्‍या में बनेगा राम मंदिर तो दूंगा सोने की ईंट"

मुगल वंशज प्रिंस हबीबुद्दीन तुसी ने कहा, खुद को मुगल साम्राज्‍य के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले राजकुमार याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए सोने की ईंट दान देने का प्रस्‍ताव दिया है. हालांकि उनका यह भी कहना है कि पहले मुगल बादशाह बाबर ने 1529 में बाबरी मस्जिद बनाई थी और वह उनके वंशज हैं इसलिए जमीन उन्‍हें सौंप दी जानी चाहिए. उनका यह भी कहना है कि वंशज होने के नाते वे ही जमीन के असली हकदार हैं.
याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने रविवार को कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उन्‍हें जमीन दे देगा तो वह लोगों की भावनाओं की खातिर राम मंदिर के लिए पूरी जमीन दान कर देंगे. आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को हजारों 'कार सेवकों' ने विवादित बाबरी मस्जिद के ढांचे को ढहा दिया था. 
हाल ही में 50 वर्षीय याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस का पक्षकार बनाने की भी मांग की थी. हालांकि तुसी की इस याचिका को कोर्ट ने अब तक स्वीकार नहीं किया है.  
अवलोकन करें:-

About this website
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
भारत में 300 वर्षों तक राज करने वाले मुग़लों की शान ओ शौकत पूरी दुनियां में अपनी अलग पहचान रखती है, मुग़ल शहंशाह जहीरुद्...

याकूब हबीबुद्दीन तुसी का तर्क है अयोध्‍या में विवादित जमीन को लेकिर किसी भी पक्षकार के पास अपने पक्ष को साबित करने के लिए कोई दस्‍तावेज नहीं है. चूंकि वह मुगलों के वंशज हैं इसलिए जमीन पर उनका हक है. उनका यह भी कहना है कि वह पहले ही तय कर चुके हैं कि वो पूरी जमीन मंदिर निर्माण के लिए दान कर देंगे. 
याकूब हबीबुद्दीन तुसी अब तक तीन बार अयोध्‍या जाकर राम लला की पूजा कर चुके हैं और पिछले साल उन्‍होंने अपनी यात्रा के दौरान मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान करने का प्रण लिया था. यही नहीं उन्‍होंने मंदिर के विध्‍वंस के लिए हिन्‍दुओं से माफी भी मांगी थी. इस दौरान उन्‍होंने अपने सिर पर चरण पादुका रखकर सांकेतिक रूप से माफी मांगी.