Showing posts with label Shahid Afridi. Show all posts
Showing posts with label Shahid Afridi. Show all posts

‘…चाहो तो पूरे 22 करोड़ को लेकर आ जाओ’ – शिखर धवन की अफरीदी को डायरेक्ट धमकी

शिखर धवन शाहिद अफरीदी
शिखर ने दिया अफरीदी को मुंह तोड़ जवाब 
जम्मू कश्मीर पर भारत-विरोधी रुख का खुलेआम प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करारा जवाब दिया है। शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शिखर धवन उर्फ़ ‘गब्बर’ ने उन्हें ललकारते हुए कहा कि तुम चाहे पूरे 22 करोड़ लोगों को लेकर आ जाओ, यहाँ का एक-एक व्यक्ति सवा लाख के बराबर है।
शिखर धवन ने ट्विटर पर लिखा, “इस वक़्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, उस वक़्त भी तुमको कश्मीर की ही पड़ी है? कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा।” धवन ने पाकिस्तान की जनसंख्या का जिक्र करते हुए अफरीदी से कहा कि बाकी गिनती अपने-आप देख लेना। धवन के इस ट्वीट को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। काफ़ी सारे पाकिस्तानियों ने धवन के प्रोफाइल पर पहुँच कर गाली-गलौज भी की।

जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले हिस्से में जाकर शाहिद अफरीदी ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भला-बुरा कहा था। अफरीदी ने कहा था-
“कोरोना से भी बड़ी बीमारी मोदी (प्रधानमंत्री मोदी) के दिलो-दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना ही होगा।”
उन्हें जवाब देते हुए पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि यह 16 साल का शख्स कहता है कि पाकिस्तान की 7 लाख सेना को 20 करोड़ लोगों का समर्थन है। पर बावजूद इसके ये पिछले 70 साल से कश्मीर की भीख माँग रहे हैं।
गंभीर ने कहा कि अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और PM मोदी के खिलाफ जहर उगल कर पाकिस्तान के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं। इसके साथ ही गंभीर ने अफरीदी को बड़ा इशारा करते हुए लिखा कि इन लोगों को निर्णायक दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा। बांग्लादेश याद है ना आपको? 
हरभजन सिंह ने भी करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वो देश के लिए बन्दूक तक उठा लेंगे। भज्जी ने कहा कि शाहिद अफरीदी से उनकी दोस्ती यहीं ख़त्म हो गई और उन्होंने अफरीदी के फाउंडेशन के लिए दान की अपील की थी लेकिन अब ये दोबारा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अफरीदी हद पार कर गए हैं। युवराज सिंह ने भी कहा कि उन्होंने मानवता के आधार पर अफरीदी के लिए मदद माँगी थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

गौतम गंभीर के युद्ध के मैदान पर बातचीत वाले ट्वीट पर शाहिद अफरीदी ने दी प्रतिक्रिया

Shahid-Afridiभारत पाकिस्तान संबंधों पर खुलकर अपनी बात सबके सामने रखने वाले  टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी उन्होंने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। हमले में सीआपीएफ के 40 जवानों की शहीद होने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गंभीर ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ अब बातचीत मेज पर नही युद्ध के मैदान में होगी। उनके पाकिस्तान के प्रति अपनाए गए इस कड़े रुख वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने भी गंभीर के 'इनफ इज इनफ' वाले ट्वीट को कोट करते हुए कड़ी युद्ध का समर्थन किया था। 
गंभीर ने ट्वीट करके सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा था- हां, अलगाववादियों से बात करते हैं, पाकिस्तान से बात करते हैं। लेकिन इस बार बात टेबल पर नहीं युद्ध के मैदान पर होगी। हर बात की हद होती है।' 
Yes, let’s talk with the separatists. Yes, let’s talk with Pakistan. But this time conversation can’t be on the table, it has to be in a battle ground. Enough is enough. 18 CRPF personnel killed in IED blast on Srinagar-Jammu highway http://www.ecoti.in/giOewb  via @economictimes
ऐसे में कश्मीर मसले को लेकर कई बार सोशल मीडिया में ट्रोल हो चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गंभीर के युद्ध वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी से जब पाकिस्तानी मीडिया के लोगों ने अफरीदी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'क्या हो गया है उसको?'  इसके बाद वो टीम की बस में सवार हो गए।  अफरीदी इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान के लिए शोएब मलिक की कप्तानी में खेल रहे हैं। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कश्मीरी मामलों के विशेषज्ञ सुशील पण्डित का कहना शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रहा है कि "पाक....

गंभीर के अलावा भारत के कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बीसीसीआई सहित क्रिकेटरों ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लोगों की विभन्न तरीकों से मदद करने का भी ऐलान किया है।

पाकिस्तान को नहीं चाहिए कश्मीर, हमसे तो अपने राज्य ही नहीं संभल रहे: अफरीदी

विस्फोटक बल्लेबाजी और विवादित बयानों के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने अब कश्मीर पर ऐसा बयान दिया है, जो पाकिस्तानियों को नागवार गुजर सकता है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को कश्मीर पर अपनी दावेदारी छोड़ देनी चाहिए. इसकी बजाय उसे अपने चार राज्यों पर ध्यान देना चाहिए.
 पाकिस्तान में क्रिकेटर हमेशा से स्टार रहे हैं. मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. ऐसे में शाहिद अफरीदी ने अपने पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री को कश्मीर पर अहम सलाह दी है. उन्होंने लंदन में प्रेस मीट में कहा, ‘पाकिस्तान को कश्मीर की जरूरत नहीं है. वह तो अपने चार राज्य ही नहीं संभाल पा रहा है. इसलिए कश्मीर को आजाद मुल्क बनने दो.’ 
ज्ञात हो, इससे पहले भी शाहिद अफरीदी कश्मीर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था, 'कश्मीर में लोग बेवजह मारे जा रहे हैं और वहां उनकी आवाज दबाई जा रही है.'
शाहिद अफरीदी ही नहीं, प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान  ने भी कश्मीर को लेकर एक बयान दिया था. इन बयानों की भारत में काफी आलोचना हुई थी.
सोशल मीडिया पर इस कश्मीर और भारत के खिलाफ ट्वीट करने के बाद शाहिद अफरीदी को जमकर ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया था. बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी-20 प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए. अफरीदी ने इस बात की पर जोर दिया कि पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा बुलाने से द्विपक्षीय सीरीज के पाकिस्तान में आयोजन को बढ़ावा मिलेगा. 
भारत ने भी 2008 से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. अभी कुछ दिन पहले ही अफरीदी ने भारत के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त कहा था. अफरीदी ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते. विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं.’’
अवलोकन करें:--
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से कहा...

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा था, ‘‘मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर दो लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण तय कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्यार और सम्मान मिला.’’