Showing posts with label Shahid Khaqan Abbasi. Show all posts
Showing posts with label Shahid Khaqan Abbasi. Show all posts

सेना के इशारे पर काम करती है पाकिस्‍तान सरकार--पूर्व पीएम अब्‍बासी

Image result for पूर्व पीएम अब्‍बासी
पूर्व पीएम अब्‍बासी
पाकिस्‍तान से पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्‍बासी ने वहां की सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री पाकिस्‍तानी सेना के इशारे पर काम करता है. उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान की हुकूमत संविधान के अनुसार चलनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.
पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्‍बासी ने कहा कि पाकिस्‍तान को यहां की सरकार नहीं बल्कि सेना चलाती है. पाकिस्‍तान ने अपनी गलतियों से अभी तक सबक नहीं लिया है. सेना का दखल पाकिस्‍तान के हित में नहीं है. उन्‍होंने दोबारा पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया. उन्‍होंने कहा मैं दाबोरा पीएम नहीं बनना चाहता.
आखिरकार कौन सी ऐसी वजह है जिस कारण PAK में सेना बनी अंतिम सत्'€à¤¤à¤¾?
कमर जावेद बाजवा पाकिस्‍तान आर्मी चीफ
वहीं पाकिस्तान की सेना ने सितम्बर 29 को कहा कि वह ‘युद्ध के लिए तैयार’ है लेकिन उसने अपने लोगों के हित में शांति के रास्ते पर चलना पसंद किया है. पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान की प्रतिक्रिया में आई है. रावत ने कहा कि भारतीय जवानों की बर्बर हत्या का ‘बदला’ लेने के लिए ‘कड़ी कार्रवाई’ की जरूरत है. डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, दुनिया टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि देश का आतंकवाद से लड़ने का लंबा रिकॉर्ड रहा है और ‘‘हम शांति के लिए कीमत जानते हैं.’