Showing posts with label ShatruganSinha. Show all posts
Showing posts with label ShatruganSinha. Show all posts

कांग्रेसियों को अच्छे लगने लगे नरेंद्र मोदी?

Shatrughan Sinhaकांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दी गई स्पीच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पूर्व बीजेपी सांसद सिन्हा ने पीएम मोदी की स्पीच को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'चूंकि मैं सच को सच कहने के लिए या तो प्रसिद्ध हूं या बदनाम हूं, मुझे यहां स्वीकार करना चाहिए माननीय पीएम नरेंद्र मोदी कि 15 अगस्त को लाल किले से आपका भाषण बहुत साहसी, अच्छी तरह से शोधपूर्ण और विचारों से भरा था। देश के सामने प्रमुख समस्याओं को शानदार तरीके से रखा।'
सिन्हा ने जल संकट, बढ़ती जनसंख्या और प्लास्टिक का मसला उठाने की भी बात की। उन्होंने कहा, 'पानी की बड़ी किल्लत- जल्द ही एक-दो साल में कई प्रमुख शहर सूख जाएंगे। इसके बाद, जनसंख्या विस्फोट विशाल है- इसे जल्द ही बहुत सावधानी से संभालने की आवश्यकता है, जितनी जल्दी बेहतर हो।

' 
एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पहले भी कई लोग बोल चुके हैं, लेकिन किसी ठोस कार्रवाई या उचित रोड मैप के साथ आगे नहीं बढ़े। वाहवाही! यश! आप निश्चित रूप से सराहना करने के लायक हैं और सराहना की है क्योंकि आपने एक योजना के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करके सिर पर कील सही मारा है।' 
उन्होंने कहा, 'आपने निश्चित रूप से सीडीएस (आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के शीर्ष पर एक नेता) नियुक्त किए जाने के बड़े कदम के साथ एक भावनात्मक राग छुआ। इस शक्तिशाली कमांड से फर्क पड़ सकता है। आप राष्ट्र के मित्र और मार्गदर्शक हैं, आपने सही दिन चुना है। मैं विनम्रतापूर्वक सुझाव देता हूं- अभी कार्य करें, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि राष्ट्र आपके साथ मजबूती से खड़ा है।' 
एक और ट्वीट में सिन्हा ने कहा, 'नदियों को जोड़ने को लेकर अगर आपके पास समय हो तो मैं आपसे बात भी कर सकता हूं। हमारे प्रिय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का एक सपना 'सागर माला परियोजना' है। यह देश की बाढ़ और सूखे की स्थिति को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद होगा।'
आखिरी ट्वीट में उन्होंने कहा, 'एक अन्य विनम्र अनुरोध- यदि इस परियोजना की घोषणा अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर की जा सकती है, तो यह 'सोने पे सुहागा' की तरह होगा। मुझे इस रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण में योगदान करने में खुशी होगी।'
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ थे, लेकिन उन्हें बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा। 2014 में वो बीजेपी के टिकट से पटना साहिब से जीते थे। नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में सिन्हा बीजेपी में रहते हुए पीएम के बड़ा आलोचक रहे। कई मंचों से उन्होंने पीएम मोदी और नीतियों की आलोचना की।
अवलोकन करें:-

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार(अगस्त 18) को अपनी पार्टी नि.....

इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी द्वारा 15 अगस्त को दिए गए भाषण की तारीफ की। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा की गई तीन घोषणाओं का सभी को स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस के नेता अक्सर पीएम मोदी की कड़ी आलोचना करते हैं, ऐसे में उनकी तारीफ करना हैरान करने वाला है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर भी कई बड़े कांग्रेस नेता पीएम मोदी के फैसले का खुला समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।