Showing posts with label Troll. Show all posts
Showing posts with label Troll. Show all posts

NSUI ने किया बिहारी महिला का अपमान : ‘भगाओ इस बिहारन को, मैडम बीड़ी-दारू पीती है, मिथिला से है…’: DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका झा को गाली देने वाले कौन, ABVP नेता ने कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को बताया जिम्मेदार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 में ABVP से संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल करने वाली दीपिका झा  (साभार: Dainik Bhaskar)
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में ABVP से संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल करने वाली बिहार की दीपिका झा को इंस्टाग्राम पर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली साइबर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। साथ ही दीपिका झा ने इसके पीछे NSUI का हाथ बताते हुए करारा जवाब दिया है।

इसकी जानकारी खुद दीपिका झा ने एक वीडियो जारी कर दी। वीडियो में दीपिका झा ने कहा, “इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर बदतमीजी की जा रही है। बिहार से जुड़ा ‘बिहारन’ शब्द को गाली की तरह उपयोग किया जा रहा है। तमाम कमेंटबाजों के खिलाफ FIR हो चुकी है। जो-जो लिंक है इस FIR से सबके पास समय से सूचना पहुँच जाएगी।”

दीपिका झा ने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) पर निशाना साधते हुए कहा, “पूरे NSUI को कह देना चाहती हूँ कि अब करो तुम कमेंट। अब मैं FIR-FIR खेलुँगी। एक लड़की को नीचा दिखाने के लिए तुम इस हद तक गए। तुम चाहते हो कि लड़की शांत होकर घर बैठ जाए। लेकिन नहीं, मैं शांत बैठने वालों में से नहीं हूँ। मैं आप सभी की टाइम-टाइम पर औकात याद दिलाती रहूँगी कि मैं क्या हूँ।”

उन्होंने राज्य के नाम पर बदतमीजी झेलने वालों के साथ खड़े रहने की भी बात कही, “किसी के भी चमचे हो अगर इस तरह का कमेंट दोबारा करा जाएगा तो मैं सदैव खड़ी रहूँगी अपने समाज के साथ, अपने राज्य के साथ और सिर्फ अपने राज्य के साथ ही नहीं अगर किसी को भी उसके राज्य के नाम को गाली की तरह इस्तेमाल किया जाएगा तो मैं सदैव उन लोगों के साथ खड़ी रहूँगी।”

दीपिका झा बताती हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम में पर बदतमीजी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत कर दी है। वह कहती हैं कि इस शिकायत में कुछ लोगों का नाम शामिल किया गया है, जिनके पास जल्द ही पुलिस का नोटिस पहुँच जाएगा।

इंस्टाग्राम पर लगातार किया जा रहा ट्रोल

दीपिका झा को DUSU चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर खड़े होने के साथ उस पद पर जीत हासिल करने तक भी इंस्टाग्राम पर लगातार ट्रोल किया गया। चुनाव अभियान में दीपिका ने कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए, जिस पर ट्रोलर्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए हैं। यहाँ तक की उनके राज्य और उनकी पहचान मिथिला को लेकर भी सवाल उठाए गए।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक ट्रोलर ने लिखा, “भगाओ इस बिहारन को।”

                              दीपिका झा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट का स्क्रीनशॉट

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मिथिला से है या पूर्वांचल से है। मतलब वोट के लिए कुछ भी।”

                                         दीपिका झा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट का स्क्रीनशॉट

दीपिका झा ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई झड़प की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की तो एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, “मैडम की पार्टी की सरकार और मैडम उनसे ही लड़ रही।”

                                  दीपिका झा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट का स्क्रीनशॉट

यहाँ तक की दीपिका झा के चरित्र को मैला करने की भी कोशिश की गई। ट्रोलर्स ने लिखा, “यह दीपिका झा सिगरेट बीड़ी दारू सब पीती है। स्टूडेंट होने के बाद भी और फिर छात्र अध्यक्ष का इलेक्शन लड़ती है और शरीफ होने का ड्रामा करती है।”

NSUI की भद्दी राजनीति

इंस्टाग्राम ट्रोल्स के पीछे दीपिका झा ने NSUI का हाथ बताया है। दीपिका झा ने NSUI को चेतावनी भी दी कि अगर इस बार वो FIR-FIR खेलेंगी। साथ ही दीपिका झा ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट्स करने वाले NSUI के ही ‘चमचे’ हैं।

यह पहली बार नहीं है जब NSUI ने ABVP को नीचा दिखाने के लिए किसी महिला का अपमान किया हो। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 में भी NSUI ने भद्दी राजनीति खेली। लगातार ABVP के उम्मीदवारों को निशाना बनाकर बदनाम करने की कोशिश की।

चुनाव प्रचार के दौरान दीपिका झा का एक वीडियो भी वायरल करवाया और दावा किया कि वो सिगरेट पीती हैं। NSUI ने कांग्रेस का प्रोपेगेंडा आगे बढ़ाते हुए दिल्ली चुनाव में ‘वोट चोरी’ के भी आरोप लगाए थे। अब ‘बिहारन’ नाम से गाली दी जा रही है।

लेकिन फिर भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में ABVP तीन पदों पर परचम लहराया। DUSU के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर ABVP ने जीत हासिल की। DUSU के नए अध्यक्ष बने आर्यन मान के खिलाफ भी NSUI ने नैगेटिव कैंपने चलाया था।

पाकिस्तान : ‘हमारा मुल्क कंगाल हुआ तो तुम्हें छिपने की जगह नहीं मिलेगी’: डिप्रेशन को दूर करने में लगे Pak के वित्त मंत्री, इशाक डार

                                   पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार (फोटो साभार: Dunya News)
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने सोमवार (5 दिसंबर, 2022) को ‘चिंता और डिप्रेशन’ को दूर करने के लिए एक इस्लामी ‘दुआ’ ट्वीट की थी। हालाँकि, उनके इस ट्वीट के बाद नेटिजन्स ने पाकिस्तान की बदहाल स्थिति और लचर अर्थव्यवस्था के लिए दोषी ठहराते हुए उन्हें ट्रोल किया है।

दरअसल, पाकिस्तान में महँगाई चरम पर है। वहीं, आए दिन पाकिस्तान अन्य देशों के आगे लोन के लिए भीख माँगता नजर आता है। ऐसे में, इशाक डार के इस कथित दुआ वाले ट्वीट को लेकर लोगों ने उन्हें निशाने में ले लिया। इशाक डार के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए, ‘@rabiddog93’ नामक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान के बढ़ते लोन और डिफॉल्टर घोषित होने की आशंका को लेकर कहा, “भाई डिफॉल्ट से बचने की भी दुआ बताओ।”

एक अन्य यूजर ‘@ButterflyMagick’ ने लिखा, “जाल तू, जलाल तू इशाक डार बला को टाल तू।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ‘@aniquaibtisham’ ने कहा, “अल्लाह करे तुम पर से डिप्रेशन कभी खत्म न हो.. जितना पैसा लूटा है तुम लोगों ने गरीब आवाम का, इंशाअल्ला तुम लोगों को सुकून नसीब नहीं होगा। चलो अब बताओ इकॉनमी का क्या हाल किया है? लाओ इस मुल्क का लूटा हुआ पैसा…”

@BILALAH52343507 नामक ट्विटर यूजर ने कहा, “मैं लिखकर देता हूँ, ये आयत इसको पढ़ना भी नहीं आता होगा।”

@saleha34646112 ने इशाक डार को ट्रोल करते हुए लिखा, “आपको इसकी बहुत जरूरत है।”

एक अन्य यूजर ‘@JunaidK95200328’ ने कहा, “उस अर्थव्यवस्था का क्या बना दिया… आपको तो डॉलर 180 पर लाना था। ब्लूमबर्ग ने भी कहा है कि 95% डिफ़ॉल्ट के चांस हैं। डार साहब अगर मुल्क डिफॉलटर हुआ तो आपको छिपने की जगह नहीं मिलेगी।”

@Ayaan04912 ने ट्वीट कर कहा, “माशाअल्ला डार साहब सब कुछ चोरी करके लंदन ले गए हो और अब आवाम को दुआ पर लगा दिया। बहुत अच्छे।”

एक अन्य यूजर ‘@daoud_babar’ ने कहा, “अगर दुआ ही करनी थी तो लंदन में बैठकर कर लेते, यहाँ आकर मुल्क क्यों तबाह किया?”

@ikhan39 नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, “पैसा लूट कर अब आवाम को दुआएँ बता रहा है। कोई बात नहीं, इधर भी जलील हो गए और आगे भी होगे इंशाल्ला”

इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी पाकिस्तानी वित्त मंत्री को पाकिस्तान की खराब हालत को लेकर ट्रोल किया है। वास्तव में, पाकिस्तान अब ऐसी स्थिति में आ गया है जहाँ से वह कभी भी डिफॉल्ट घोषित हो सकता है।