Showing posts with label civil defense. Show all posts
Showing posts with label civil defense. Show all posts

दिल्ली : खाकी वर्दी में केजरीवाल के गुंडे: अवैध वसूली के नाम पर सिविल डिफेंस की तैनाती

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खाकी वर्दी में एक महिला एक व्यक्ति की पिटाई कर रही हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खाकी वर्दी में ये महिला कोई पुलिस नहीं, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से तैनात सिविल डिफेंस के लोग हैं। सिविल डिफेंस में तैनात ज्यादातर लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और सड़क पर पार्टी के गुंडे की तरह बर्ताव करते हैं। अवैध वसूली इनका काम हो गया है और आम लोग इनसे परेशान हैं। 

सिविल डिफेन्स के इन लोगों से कई बार जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि सारे एक से ही है, क्योकि बस में सफर करते कई बार वरिष्ठ पुरुषों एवं महिलाओं की सहायता करते भी देखा गया है। लेकिन कुछ का व्यवहार हो आशा के विपरीत देखा गया है, जैसाकि नीचे वीडियो में दिखाया गया है। इस सन्दर्भ दिल्ली पुलिस को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, क्योकि पुलिस वर्दी पहने के कारण नाम बदनाम दिल्ली पुलिस का हो रहा है, जो दिल्ली पुलिस की बदनामी का कारण बन रहा है। दिल्ली पुलिस को सिविल डिफेंस में भर्ती सभी का चरित्र आदि भी प्रमाणित करना चाहिए। 

देखिए वीडियो-

Video Player
00:00
01:11

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं।