Showing posts with label civil supply meeting. Show all posts
Showing posts with label civil supply meeting. Show all posts

राजस्थान: मीटिंग के दौरान अचानक से चलने लगी पोर्न, अधिकारी पशोपेश में

राजस्थान के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान एक अश्लील विडियो क्लिप चलने से बैठक में मौजूद अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा। जयपुर में सचिवालय के एनआईसी के कमरे में जून 3 को विभाग की ओर से एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता विभाग की शासन सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा कर रही थीं।
सिन्हा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिग की बैठक के बीच स्क्रीन पर एक अश्लील क्लिप चलने लगी। 'मैंने तुरंत एनआईसी निदेशक को बुलाकर उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिए और इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा।'
उन्होंने बताया कि सचिवालय के कमरे में बैठक के दौरान विभाग और एनआईसी के प्रतिनिधि सहित करीब 10 लोग मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जा रही थी। सिन्हा ने बताया कि राज्य की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिये यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि एनआईसी के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।