Showing posts with label east up aap representative. Show all posts
Showing posts with label east up aap representative. Show all posts

सामने आई आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी

aap mla आम आदमी पार्टी एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार विवाद एक वीडियो को लेकर हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी का एक नेता सरेआम एक युवक की पिटाई कर रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी युवक को पिटता देख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बाहरी दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र का है। जानकारी की मुताबिक ये वीडियो बीते महीने की 14 तारीख का है। 
वायरल वीडियो: आप नेता पुलिस के सामने युवक को बेरहमी से पीटाआम आदमी पार्टी के नेता का नाम सौरव झा बताया जा रहा है, जो पार्टी के पू्वी यूपी फ्रंट का प्रतिनिधि है। आरोपी जिस युवक की पिटाई कर रहा है उसका नाम विकास बताया जा रहा है, जो पिटाई के वक्त अर्ध नग्न अवस्था में नजर आ रहा है। जिस डंडे से विकास की पिटाई हो रही है, वह एक पुलिसवाले का है, जो वहीं खड़ा इस घटना को देख रहा है। 
एबीपी कि रिपोर्ट के मुताबिक विकास के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके भाई पर दो साल पहले गैंग रेप का आरोप भी लग चुका है। विकास के परिवार का आरोप है कि सौरव झा ने उसके भाई के केस को रफादफा करने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की थी। लेकिन परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया।
https://www.facebook.com/aanews.in/videos/1292823097537217/
अवलोकन करें:--
इसमें दो राय नहीं, कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों सिक्के के एक ही पहलु हैं। कुछ वर्ष पूर्व एक हिन्दी पाक्षिक को सम्पादित करते विस्तार से कांग्रेस से तार जुड़े होने का विस्तार से लिखा था। अरविन्द केजरीवाल को चुनावी मैदान में उतारने का मुख्य कारण नरेन्द्र मोदी लहर को रोकने का था, लेकिन इसी पार्टी ने कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया यानि बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से होए।

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नवम.....

पीड़ित परिवार का कहना है कि सौरव झा इस बात को लेकर गुस्से में था और एक दिन उसे मौका मिला, तो उसने विकास की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं परिवार का ये भी आरोप है कि सौरव झा ने विकास के पिता की भी पिटाई की है, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। झा ने इस बात को मान लिया है कि वीडियो में दिख गया युवक वही है। उसने बताया कि विकास और उसके दोस्त आसपास के लोगों को परेशान करते थे। विकास और उसके भाई के खिलाफ कई महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले दर्ज हैं।