Showing posts with label hoors. Show all posts
Showing posts with label hoors. Show all posts

डॉक्टर ने मुझे ऐसा टीका लगाया कि नर्सें दिखने लगीं हूर : इमरान खान, पाकिस्तान प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का जवाब नहीं। देश की आर्थिक स्थिति उनसे सँभल नहीं रही मगर एक इंजेक्शन में उन्हें नर्सें हूर जरूर नजर आने लगीं। इमरान खान ने एक इंजेक्शन को हूर दिखने का कारण बता डाला। दरअसल पूरा मामला इमरान खान के एक वायरल वीडियो को लेकर है। इमरान खान व इनके मंत्री हमेशा ही अपनी बेतुकी और विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। इसी क्रम में इमरान खान एक ऐसी ही बयानबाजी कर गए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इमरान खान कहते हुए सुने जा रहे हैं कि एक ही इंजेक्शन में सभी नर्से उन्हें हूर नजर आने लगी थी। इमरान का यह वीडियो कराची स्थित शौकत खानम हॉस्पिटल का बताया जा है। इमरान ने बताया कि 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान वह अचानक गिर गए। जिस कारण उनकी पीठ में चोट आई थी। दर्द ज्यादा होने के कारण इमरान को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उन्हें दर्द कम करने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया।
उस घटना को याद करते हुए इमरान ने कहा, “डॉक्टर ने मुझे ऐसा टीका लगाया कि मैं अपने दर्द को एक दम ही भूल गया। लगा कि मुझे तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं है, दुनिया बदल गई। यहाँ तक कि वहाँ मौजूद सभी नर्सों में मुझे हूरें नजर आने लगी। मैंने डॉक्टर को दोबारा वही टीका लगाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे दूसरा पेनकिलर नहीं दिया। यहाँ के डॉक्टर वाकई तारीफ के काबिल हैं।”
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब इमरान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। ट्विटर पर एक से बढ़कर एक व्यंग्यात्मक मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर यूजर्स ने पाक पीएम की खिंचाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है।